लाइव टीवी

Lunar Eclipse 2022: भूलकर भी नग्न आंखों से ना देखें चंद्र ग्रहण, हो सकता है नेत्र संबंधी विकार

Updated May 15, 2022 | 20:07 IST

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) May 2022 Date: वैज्ञानिकों के अनुसार नग्न आंखों से चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए, क्योंकि ग्रहण काल में चंद्रमा से निकलने वाली किरणों से आंखों के नाजुक टिशू डैमेज हो सकते हैं, जिससे आप नेत्र संबंधी विकार से ग्रस्त हो सकते हैं।

Loading ...
Lunar Eclipse 2022 Date: नग्न आंखों से ना देखें चंद्र ग्रहण
मुख्य बातें
  • कल लग रहा है सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण।
  • नग्न आंखों से चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
  • सनग्लास, दुरबीन या टेलिस्कोप का इस्तेमाल करें।

Chandra Grahan May 2022: अक्सर आपने घर के बड़े बूढ़ों को कहते सुना होगा कि, ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए या खुली आंखों से चंद्रमा की तरफ नहीं देखना चाहिए। बता दें इसके पीछे कई वैज्ञानिकीय और आध्यात्मिक कारण हैं। धार्मिक ग्रंथों में चंद्र ग्रहण देखना अशुभ माना जाता है, खासकर गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार नग्न आंखों से चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए, इसके लिए सनग्लास का इस्तेमाल करें। क्योंकि ग्रहण काल में चंद्रमा से निकलने वाली किरणों से आंखों के नाजुक टिशू डैमेज हो सकते हैं, जिससे आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ता है और आप नेत्र संबंधी विकार से ग्रस्त हो सकते हैं।

वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। कुछ ही घंटो में सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, पूरे 5 घंटे 18 मिनट तक चांद लालिमा में लिपटा दिखाई देगा। हालांकि भारत में इस ग्रहण का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इसके बावजूद लोग ग्रहण को देखने के लिए उत्सुक हैं। इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखना चाहिए या नहीं व इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी।

पढ़ें- इस दिन लग रहा है साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें अवधि और सूतक काल

नग्न आंखों से क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्र ग्रहण

जानकारों का मानना है कि पूर्ण चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए, ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा से निकलने वाली किरणें आंखों हानिकारक होती हैं। वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। आप चाहें तो चंद्र ग्रहण देखने के लिए दुरबीन या टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि भारत में इसका प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में यदि आप चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं, तो नासा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर या आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर देख सकेंगे।

गर्भवती महिलाएं रहें सावधान

धार्मिक ग्रंथों की मानें तो गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए, ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा से निकलने वाली किरणें गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि ग्रहण काल में घर से बाहर ना निकलें। साथ ही इस दौरान सोना भी वर्जित माना जाता है। हालांकि भारत में सूतक काल प्रभावी नहीं होगा, इसलिए इन सभी चीजों का पालन करना जरूरी नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल