लाइव टीवी

Chhath Puja 2021 Sunrise Sunset Time: जानिए छठ पूजा के हर दिन किस वक्त होगा सूर्योदय-सूर्यास्त, अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप

Updated Nov 10, 2021 | 06:55 IST

Chhath Puja 2021 Sunrise Sunset Time (सूरज निकलने का समय क्या है 2021 | आज सूरज कब निकलेगा 2021): लोकपर्व छठ में सूर्य का सबसे अधिक महत्व होता है। उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय....

Loading ...
Chhath Puja 2021 Sunrise Sunset
मुख्य बातें
  • छठ पूजा इस साल 9 नवंबर से 11 नवंबर तक मनाई जाएगी।
  • छठ पूजा में सूर्य देवता का सबसे अधिक महत्व होता है।
  • छठ पूजा में डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

Chhath Puja 2021 Sunrise Sunset Time (आज सूरज निकलने का समय क्या है 2021): छठ पूजा का त्योहार आठ नवंबर से शुरू हो गया है और 11 नवंबर तक चलेगा। लोकपर्व छठ पूजा पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में मनाया जाने वाला त्योहार है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से शुरू होता है। पंचम तिथि पर खरना और षष्ठी पर छठ पूजा और सप्तमी तिथि पर उषा अर्घ्य होता है। 

छठ पूजा में सबसे ज्यादा महत्व सूर्य देव का होता है। ऐसे में सूर्योदय और सूर्यास्त सबसे अहम हो जाता है। छठ पूजा की शुरुआत आठ नवंबर को नहाय-खाय से हुई। इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर दो मिनट पर हुआ। वहीं, सूर्यास्त शाम 5 बजकर चार मिनट पर हुआ। दूसरे दिन खरना मंगलवार नौ नवंबर को है। ये कार्तिक मास के शुक्ल का पांचवां दिन है। मंगलवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर दो मिनट पर होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम 5 बजकर चार मिनट में होगा। 

तीसरे और चौथे दिन सूर्योदय-सूर्यास्त (Chhath 2021 Sunrise and Sunset Timings)
तीसरे दिन छठ पूजा होती है। ये षष्ठी तिथि पर होती है। इस दिन शाम को श्रद्धालु द्वारा डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 10 नवंबर को सूर्योदय सुबह छह बजकर तीन मिनट पर होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम पांच बजकर तीन मिनट पर होगा। छठ के अगले दिन सप्तमी तिथि पर उषा अर्घ्य होता है। इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर भक्त अपना व्रत खत्म करते हैं। 11 नवंबर को उषा अर्घ्य सुबह छह बजकर चार मिनट और सूर्यास्त शाम पांच बजे होगा।     

Also Read: Chhath Puja Holiday: छठ पूजा पर 10 नवंबर को यूपी में 'सार्वजनिक अवकाश', CM योगी ने किया एलान

सूर्यदेव मंत्र (Chhath 2021 Surya Dev Mantra)
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीदमम् भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तु ते।।

अर्घ्य देते समय सूर्य अर्घ्य मंत्र (Chhath 2021 Mantra)
ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।

अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।

ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:। अर्घ्य समर्पयामि।। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल