लाइव टीवी

बुधवार होता है माता दुर्गा का भी दिन, इस दिन मनोकामना पूर्ति के लिए करें इन मंत्रो का उच्चार

Updated May 08, 2019 | 07:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Goddess Durga mantra : बुधवार का दिन केवल गणपति जी का नहीं बल्कि मां दुर्गा का भी होता है। इस दिन अपनी मनोकामना के साथ मां के कुछ मंत्रों का जाप कर लिया जाए तो वह पूरी जरूर होती है।

Loading ...
Goddess Durga mantra

मां दुर्गा के नौ रूप हैं। मां दुर्गा के विभिन्न रूप से विभिन्न मनोकामनाएं की पूर्ति और फल प्राप्त किए जा सकते हैं। मन में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ निर्मल मन से की गई कोई भी पूजा कभी व्यर्थ नहीं जाती। मां विद्यादायनी, सुख-संपत्ति और सौभाग्य देने वाली हैं। उनके चरणों में जाने वाले हर भक्त की इच्छा पूरी होती है।

मां दुर्गा की पूजा बुधवार को विशेष रूप से करनी चाहिए। इस दिन मां के कुछ मंत्र भी जपने चाहिए, खास कर विद्यार्थियों, ऋण में डूबे हुए और पारिवारिक अशांति से जूझ रहे लोगों को। आइए मां के विभिन्न मंत्रों को जानें और उनका जाप प्रत्येक बुधवार जरूर करें।

विद्यार्थी करें इस मंत्र का जाप

मां दुर्गा का ही रूप हैं विद्या की देवी सरस्वती । बुधवार के दिन मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करें और विद्यार्थी जरूर मां के चरणों में शीष झुका कर विद्या का आर्शीवाद लें। जिस विद्यार्थी की जन्मकुंडली में गोचर में राहु अशुभ हों या उनकी दशा, अंतर्दशा या प्रत्यंतर दशा चल रही हो, उन्हें ‘ऊं ऐं हृं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’ मंत्र का जाप मां दुर्गा की पूजा करते हुए जरूर करना चाहिए। मां ऐसे विद्यार्थियों को बुद्धि, कुशाग्रता और तीव्र स्मरण शक्ति देती हैं।

परिवार की शांति के लिए करें इस मंत्रोंच्चार

घर में हमेशा कलह और तनाव बना रहता है। छोटी बातों पर ही मरने-मारने की नौबत आती हो तो आपके लिए दुर्गा चालिसा के साथ एक और मंत्र का जाप करना जरूरी होगा। ‘या देवि! सर्वभूतेषु शांति रूपेण संस्थिता! नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः!’ मंत्र के जाप से माता की कृपा घर पर बनती है और गृहक्लेश और अशांति दूर हो जाती है।

कर्ज से चाहिए मुक्ति तो करें इस मंत्र का जाप

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मां दुर्गा के लक्ष्मी स्वरूप की पूजा करनी चाहिए हालांकि बुधवार के दिन अगर आप मां दुर्गा के समक्ष इस मंत्र को पढ़ लें तो आप ऋणमुक्त हो सकेंगे। ‘या देवि! सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता! नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः!’

शीघ्र विवाह के लिए करें इस मंत्र का जाप

जिन लड़कों के विवाह में बाधा आ रही हो या विवाह के लिए सुयोग्य कन्या न मिल रही हो तो उन्हें मां दुर्गा के विशेष मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। ‘पत्नी मनोरमां देहि! मनो वृत्तानु सारिणीम तारिणीम दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम।’ इस मंत्र को प्रत्येक बुधवार जरूर जाप करें। वहीं कुंवारी कन्याएं ‘ऊं कात्यायनी महामाये महायोगिन्य धीश्वरी! नंद गोप सुतं देवी पतिं मे कुरुते नमः मंत्र का जाप करें।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल