लाइव टीवी

Diwali 2020 : 17 साल बाद दिवाली पर सर्वार्थसिद्धि योग, एक हफ्ते के शुभ मुहूर्त में क‍िस द‍िन क्‍या खरीदें

Updated Nov 08, 2020 | 12:46 IST

Diwali 2020, shubh muhurat of purchasing : यदि आप प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए 7 नंवबर से शुभ दिन शुरू हो रहा है। इस दिवाली सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है, जो बहुत मायने में खास होगा।

Loading ...
Auspicious occasion of shopping started, खरीदारी का शुभ अवसर शुरू
मुख्य बातें
  • 7 से 14 नवंबर तक होगा खरीदारी का शुभ अवसर
  • 17 साल बाद दिवाली पर होगा सर्वार्थसिद्धि योग
  • पुष्य नक्षत्र से शुरू होता है खरीदारी का शुभ दिन

7 नवंबर से पुष्य नक्षत्र लग रहा है और 14 नंवबर यानी दिवाली तक खरीदारी का शुभ अवसर मिलने वाला है। इस बार 7 नंवबर से आप जो कुछ भी खरीदाररी करना चाहते हैं, खरीद सकते हैं क्योंकि इस खरीदारी पर ईश्वर का अशीर्वाद प्राप्त होगा। 7 नवंबर से ऐसे मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक की खरीद आप कर सकते हैं।

खास बात ये है कि इस बार 17 साल बाद दीपावली पर सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है और इस बार जो भी खरीदारी आप करेंगे उस पर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस बार खरीदारी का शुभ दिन 7 नवंबर से शुरू होगा, क्योंकि इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ चंद्रमा, बृहस्पति और शनि भी अपनी ही राशि में होंगे। साथ ही बुध-शुक्र दोनों ही एक दूसरे के घरों में होंगे इससे धन योग बनेगा। इस योग को होने से कम खर्च करने के बाद भी ज्यादा फायदा प्राप्त होगा।

जानें, किस दिन क्या खरीदने से मिलेगा शुभ लाभ

7 नवंबर:  इस दिन शनिवार है और पुष्य नक्षत्र भी होगा। ऐसे में शनि पुष्य योग पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन कोई भी चल-अचल संपत्ति खरीदना शुभ होगा। आप प्रॉपर्टी, फर्नीचर, मशीनरी और लकड़ी की चीजें खरीद सकते हैं।

8 नवंबर: रविवार के दिन अश्लेषा नक्षत्र व अष्टमी का संयोग बन रहा है और इस दिन भोजन से जुड़ी चीजों की खरीदारी करनी चाहिए। इस दिन प्रतिष्ठान आदि की खरीदारी भी की जा सकती है।

9 नवंबर: सोमवार और मघा नक्षत्र का संयोग बन रहा है और इस दिन सुगंधित चीजें, एक्वेरियम और महिलाओं से जुड़े सामान, औषधियां, मिठाइयां, मोती की खरीदारी करनी चाहिए।

10 नवंबर:  मंगलवार को एंद्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है और इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान या प्रॉपर्टी में निवेश करना शुभ होता है।

11 नवंबर: बुधवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में वर्धमान योग और चंद्र-मंगल का दृष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग भी रहेगा। यह योग वृद्धि योग माना गया है। इस दिन औजार, मशीनरी और व्हीकल खरीदी के लिए विशेष मुहूर्त रहेगा।

12 और 13 नवंबर: इस दिन धनतेरस पर्व रहेगा। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन प्रदोष और हस्त नक्षत्र का योग भी बनने से वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।

14 नवंबर: दीपावली महापर्व पर सूर्योदय के साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग शुरू हो जाएगा। जो कि रात करीब 8 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी पूजा के साथ इस दिन हर तरह की खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त बन रहा है।

तो आपके लिए आज से शुभ अवसर शुरू हो गया है। अपनी जरूरत और दिन के अनुसार आप खरीदारी का लाभ उठाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल