लाइव टीवी

Diwali 2021 Vastu Tips: दिवाली पर वास्तु अनुसार झाड़ू का ये है सही इस्तेमाल, घर-परिवार में होगी धन वर्षा

Updated Nov 04, 2021 | 19:05 IST

Diwali Vastu Tips: दिवाली पर साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। झाड़ू से घर की न सिर्फ साफ-सफाई होती है बल्कि इससे घर की आर्थिक स्थिति भी सही होती है। जानिए झाड़ू से जुड़ी वास्तु टिप्स...।

Loading ...
Diwali 2021 Vastu tips
मुख्य बातें
  • दिवाली के दिन झाड़ू का विशेष महत्व होता है।
  • झाड़ू के जरिए माता लक्ष्मी की कृपा घर पर पहुंचती है।
  • दिवाली के दिन सबसे जरूरी है झाड़ू का सही तरह से इस्तेमाल।

Diwali 2021 Jhaadu Vastu Tips:  दिवाली के दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर रहे हैं। दरअसल माता लक्ष्मी को साफ-सफाई काफी पसंद है। झाड़ू के बिना सफाई नहीं हो सकती। झाड़ू के जरिए घर की आर्थिक स्थिति भी सही होती है। हालांकि, सबसे जरूरी है झाड़ू का सही तरह से इस्तेमाल। 

दिवाली के दिन कभी भी झाड़ू और पोछा गलती से भी सूर्यास्त होने के बाद नहीं लगाना चाहिए। झाड़ू लगाने के बाद हमेशा घर को साफ करके रखें। वहीं, झाड़ू को बिल्कुल भी गिली नहीं छोड़ना चाहिए। इसके अलावा यदि सपने में झाड़ू आता है तो इसका मतलब है कि आपका आर्थिक नुकसान होने वाला है। वहीं, घर पर पुरानी झाड़ू घर पर न रखें। यदि आपने नया झाड़ू खरीदा है तो शनिवार से ही उसका उपयोग करें।

Also Read: Diwali 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra

छिपाकर रखें झाड़ू (Diwali 2021 Vastu Tips)
वास्तु के अनुसार घर पर झाड़ू हमेशा छिपाकर रखें। दरअसल झाड़ू यदि खुले में रखें जाएंगे तो उसमें गलती से पैर लगने की आशंका बनी रहेगी। इसके अलावा झाड़ू को हमेशा जमीन में लिटा कर रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक झाड़ू को खड़ा करके रखने से दोष होता है। यही नहीं, हमेशा झाड़ू को दरवाजे के पीछे छिपाकर रखना चाहिए।  

नहीं रखें टूटी झाड़ू (Diwali 2021 Jhaadu Vastu Tips)
टूटी-फूटी और पुरानी झाड़ू को घर के अंदर ज्यादा दिनों तक नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। झाड़ू को अमावस्या या शनिवार के दिन घर से बाहर निकाल देना चाहिए। 

गुरुवार और शुक्रवार को झाड़ू घर से बाहर नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा झाड़ू से कभी भी जूठन को साफ नहीं करना चाहिए। दरअसल ऐसा करने पर धन–धान्य की देवी मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल