लाइव टीवी

Astrology: वार के अनुसार करने चाहिए सभी शुभ कार्य, तभी होगा बेड़ा पार

Updated Jun 20, 2022 | 19:58 IST

Astrology For Auspicious work: वैसे तो हर दिन शुभ माना जाता है। लेकिन शुभ कार्यों के लिए कुछ विशेष दिन और समय होते हैं। गलत दिन पर किए गए कार्य कभी सफल नहीं होते। इसलिए शुभ कार्यों के लिए शास्त्रों में कुछ वार निश्चित किए गए।

Loading ...
वार के अनुसार कार्य
मुख्य बातें
  • मंगलवार को भूलकर भी न लें ऋण
  • शुभ कार्यों के लिए उत्तम है गुरुवार का दिन
  • बुधवार के दिन किसी को न दें उधार

Astro Tips For Auspicious work: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य, विशेष अनुष्ठान और पूजा-पाठ से लेकर कई चीजों में शुभ समय, शुभ दिन और शुभ वार का काफी महत्व होता है। गलत समय या वार में किए गए काम सभी शुभ और सफल नहीं होते। इसलिए शास्त्रों में पहले से ही कुछ कामों के लिए वार निश्चित किए गए हैं। हिंदू वैदिक पंचांग में सप्ताह के सात वार जैसे रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के सभी वार अलग-अलग कामों के लिए निश्चित किए गए हैं। इसलिए वार के अनुसार ही इन कामों को करना चाहिए, तभी कार्य सफल होते हैं और इसके शुभ परिणाम भी मिलते हैं। जानते हैं सप्ताह का कौन सा वार किस से कार्य के लिए शुभ होते हैं।

पढ़ें- चातुर्मास में इस तरह के भोजन से रहें सावधान, हो सकती हैं पेट से जुड़ी तमाम समस्याएं

रविवार (Sunday)

रविवार सप्ताह का पहला दिन या वार होता है। यह दिन भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। सूर्य देव आरोग्य के देवता कहे जाते हैं। इसलिए अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं और इस पर चिकित्सीय सलाह या दवा शुरू करना चाहते हैं तो रविवार का दिन अत्यंत शुभ है। इसके अलावा रविवार का दिन सोने की खरीदारी, पशु खरीदारी, अस्त्र-शस्त्र की खरीदारी, कपड़ों की खरीदारी और न्यायिक मामलों की सुनवाई व सलाह के लिए भी शुभ माना जाता है।

सोमवार (Monday)

सोमवार सप्ताह का दूसरा वार होता है। यह दिन भगवान शिवजी की पूजा के लिए समर्पित होता है। सोमवार के दिन यात्रा के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही कोई नया कार्य शुरू करने के लिए भी या वार उत्तम माना जाता है। इस दिन खेती से जुड़े कार्य जैसे बीज बोना, वृक्ष लगाना, खेती के लिए कोई यंत्र खरीदना शुभ होता है।

मंगलवार (Tuesday)

मंगलवार का दिन सप्ताह का तीसरा वार कहलाता है। यह दिन हनुमानजी की पूजा के लिए समर्पित होता है। मंगलवार के दिन आप किसी को ऋण दे सकते हैं। अगर कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो इस पर निर्णय ले सकते हैं। लेकिन मंगलवार के दिन कर्ज लेने से बचना चाहिए।

बुधवार (Wednesday)

बुधवार का दिन राजनैतिक विचारों के लिए शुभ है। बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन माना जाता है। यह दिन शिक्षा-दीक्षा के लिए भी शुभ होता है। लेकिन इस दिन भूलकर भी किसी को कर्ज नहीं देना चाहिए।

गुरुवार (Thursday)

गुरुवार या बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। यह दिन पूजा-पाठ और व्रत के साथ दान-दक्षिणा करने के लिए शुभ होता है। साथ ही इस दिन आप नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं, यात्रा कर सकते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

शुक्रवार (Friday)

शुक्रवार का दिन सप्ताह का छठवां वार होता है। इस दिन नए मित्र बनाना, किसी नए लोगों को घर पर बुलाकर बैठक करना और समाज से जुड़े काम करने के लिए बेहद शुभ होता है। इससे आपको ख्याति की प्राप्ति होती है।

शनिवार (Saturday)

शनिवार सप्ताह का अंतिम वार होता है, जोकि हनुमानजी के साथ ही शनिदेव की पूजा के लिए महत्वपूर्ण होता है। शनिवार के दिन आप ज्योतिषी की सलाह पर गृह प्रवेश करना, लोहे की मशीन या नया वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल