लाइव टीवी

Navgrah Daan: नौ ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए ग्रहों के अनुसार करें दान, सभी समस्याओं का होगा निदान

Updated Sep 16, 2022 | 21:37 IST

Navgrah Daan: हर व्यक्ति पर नौ ग्रहों का असर पड़ता है और ग्रहों की बदलती स्थिति के कारण ही उसके जीवन में परेशानियां व खुशियां आती हैं। सनातन धर्म में दान से ग्रहों के दोष से मुक्ति का सरल उपाय बताया गया है।

Loading ...
नौ ग्रहों के लिए दान
मुख्य बातें
  • हर व्यक्ति पर नौ ग्रह का अच्छा बुरा दोनों प्रभाव पड़ता है
  • ग्रहों की बदलती स्थिति के चलते ही व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख, शुभ-अशुभ चीजें घटती है
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दान से खराब ग्रहों को भी सही किया जा सकता है

Navgrah Daan Upaay: सौरमंडल में नौ ग्रह होते हैं और यह नवग्रह व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। कई ग्रह अशुभ फल देते हैं, तो कई ग्रहों का शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। हर व्यक्ति पर नौ ग्रह का अच्छा बुरा दोनों प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की बदलती स्थिति के चलते ही व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख, शुभ-अशुभ चीजें घटती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दान से खराब ग्रहों को भी सही किया जा सकता है। यदि कुंडली के ग्रहों के अनुसार दान किया जाए तो व्यक्ति को कई तरह से लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को दान भी अपने ग्रहों के अनुसार करना चाहिए। सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दान के जरिए ग्रहों के दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ग्रहों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए कब और किस चीज का दान करना चाहिए।

AlsO Read- Annapurna Stotram: नियमित करें अन्नपूर्णा स्त्रोत का पाठ, घर पर नहीं होगी अन्न-धन की कमी

शुक्र ग्रह 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर है तो व्यक्ति को सूर्योदय से पहले स्नान करके उगते सूरज को अर्घ्य देना चाहिए व किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़, गेहूं, लाल कपड़ा, तांबा आदि चीजों का दान करना चाहिए।

चंद्र ग्रह

वहीं अगर कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर है तो शाम के समय जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद कपड़ा, दूध, चावल, कपूर, दही, घी का दान करना चाहिए। इससे चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।

AlsO Read- Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से बरसेगी माता रानी की कृपा,जानें नियम व महत्व

मंगल व बुध ग्रह

मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए लाल कपड़े, गुड़, मसूर की दाल, केसर, लाल चंदन व अगर संभव हो तो मूंगा रत्न दान करें। वहीं बुध की स्थिति को मजबूत करने के लिए हरे रंग के कपड़े, साबुत मूंग, हरे रंग के फल प्रदान करें।

गुरु व शनि ग्रह

बृहस्पति यानी गुरु ग्रह की स्थिति को सही करने के लिए पीले रंग के कपड़े, पीले फल व गाय को हल्दी का दान करना चाहिए। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए रुई, दही, इत्र, सफेद कपड़े, श्रृंगार की चीजें दान करनी चाहिए। शनि ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए काला कपड़ा, सरसों का तेल, काला तिल, चाय की पत्ती, उड़द की दाल, तेल का दान करना चाहिए।

राहु व केतु ग्रह

राहु व केतु की स्थिति को सुधारने के लिए सरसों, जौ, काले रंग का कपड़ा, काला तिल जरूरतमंद को काला कपड़ा व अगर संभव हो तो गोमेद रत्न का दान करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल