लाइव टीवी

Vastu Tips: कर्ज से चाहिए मुक्ति तो भूलकर भी इस दिशा में न खाएं खाना

Updated Jul 12, 2022 | 13:20 IST

Vastu Tips For Food Direction: वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना नहीं खाना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना खाने से मनुष्य पर कई तरह के अशुभ प्रभाव पड़ते हैं जिससे व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ता है।

Loading ...
वास्तु टिप्स
मुख्य बातें
  • गलत दिशा में भोजन करने से बढ़ती है नकारात्मकता
  • दक्षिण दिशा को ओर मुख करके नहीं खाना चाहिए खाना
  • गलत दिशा में खाना खाने से कर्ज में डूबता है व्यक्ति

Vastu Tips For Eating Food Direction: सांस के बाद भोजन ऐसी जरूरी चीज है, जिसके जरिए व्यक्ति जीवित रहता है। भोजन करने से व्यक्ति को ऊर्जा और ताकत मिलती है जो उसे मजबूत बनाता है। आप अपने भोजन पर खूब ध्यान देते हैं, अच्छा और पौष्टिक भोजन करते हैं  और समय पर भोजन करते हैं। लेकिन यह सब तब व्यर्थ हो जाता है जब आप भोजन सही दिशा में नहीं करते हैं। इसलिए भोजन करने के साथ ही इसकी दिशा को भी ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि गलत दिशा में भोजन करने से व्यक्ति कर्ज में डूबता है। वास्तु में भोजन करने की दिशा के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें बताया गया है कि किस दिशा में किस दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए और किस दिशा की ओर मुख करके खाने से अशुभ फल मिलता है। इन बातों का जिक्र भी हमारे पौराणिक ग्रंथों और वास्तु शास्त्रों में किया गया है। जानते हैं कर्ज से मुक्ति के लिए किस दिशा की ओर मुख करके खाना नहीं खाना चाहिए।

Also Read: Som Pradosh Vrat 2022: सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ को करें प्रसन्न, सुनें ये कथा

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इस दिशा में न खाएं खाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे सभी कामों को करने के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। कुछ दिशा में कुछ काम करने के लिए वर्जित भी किया गया है। शास्त्रों में हमारे सोने की दिशा, हमारे पूजा करने की दिशा और खाना खाने की दिशा भी निर्धारित की गई है। शास्त्रों में कर्ज से मुक्ति पाने की भी चर्चा विस्तार से की गई है। वास्तु शास्त्र की माने तो कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि दक्षिण दिशा यमदूतों की दिशा होती है। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना खाने से मनुष्य के ऊपर अशुभ प्रभाव पड़ता है, शरीर पर नेगेटिव एनर्जी पड़ती है और मनुष्य कर्ज में डूबता जाता है। 

Also Read: Chanakya Niti For Business: बांधकर रखने पर इनका कारोबार और ज्ञान हो जाता है बर्बाद, सफलता के लिए हर सीमा लांघनी जरूरी

कर्ज से मुक्ति के लिए इस दिशा में खाना खाना है कारगर

पौराणिक ग्रंथों में भोजन को अन्नापूर्णा की संज्ञा दी गई है। वास्तु के अनुसार हमें पूर्व दिशा की ओर मुख करके खाना खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पूर्व दिशा में देवताओं का वास होता है। देवताओं की दिशा होने के कारण पूर्व की ओर मुख करके खाना खाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा पश्चिम दिशा की ओर मुख करके और उत्तर दिशा की ओर मुख कर के खाना खाने को भी शुभ माना गया है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल