लाइव टीवी

Eid-ul-Fitr 2022 Date: जानें भारत में कब है ईद उल-फितर और क्यों मनाई जाती है ईद

Updated May 02, 2022 | 08:20 IST

Eid Kab Ki Hai India Mein 2022, Eid-ul-Fitr 2022 Date in India: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के 10वें शव्वल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी, इस युद्ध को जीतने की खुशी में लोग प्रत्येक वर्ष ईद मनाते हैं।

Loading ...
Eid-ul-Fitr 2022 Date
मुख्य बातें
  • रमजान के 10वें शव्वल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है।
  • इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में जीत दर्ज की थी
  • इस युद्ध को जीतने की खुशी में लोग प्रत्येक वर्ष ईद मनाते हैं

Eid Kab Ki Hai India Mein 2022, Eid-ul-Fitr 2022 Date in India: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के 10वें शव्वल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। फतेहपुरी मस्जिद इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा रविवार को चांद नजर नहीं आया इसीलिए आज रमजान का आखिरी दिन होगा। मरकाजी चांद कमेटी के हेड खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी यह ऐलान कर दिया है कि 3 तारीख को ईद मनाई जाएगी।

भारत या इसके पड़ोसी देशों में रविवार को चांद नहीं दिखा। ऐसे में अब 3 मई को सऊदी अरब के साथ भारत में भी ईद का जश्न देखा जा सकता है। इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर का विशेष महत्व है। इस दिन 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद इस्लाम धर्म के लोग मस्जिद में सुबह की नवाज अदा करने के बाद खाना खाते हैं। इस दिन लोग खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें तीस दिनों तक रोजा रखने की शक्ति दी।

Eid-ul-Fitr 2022 Date in India: जानें भारत में कब है ईद?

इसलिए मनाई जाती है ईद

मान्यता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में शानदार विजय हासिल की थी, इस युद्ध को जीतने की खुशी में लोग प्रत्येक वर्ष ईद मनाते हैं। कहा जाता है कि 624 ई में पहली बार ईद उल फितर मनाया गया। इस्लाम धर्म का यह त्योहार मूलरूप से अमन और भाईचारे को बढ़ावा देता है। तथा अपने मजहब के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में सुबह की नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं।

ईद की बेशुमार दिली मुबारकबाद, ईद उल फितर पर भेजें ये शायरियां

ऐसी होती है ईद की तैयारी

ईद के अवसर पर लोग नये-नये कपड़े पहनते हैं, आपस में गले मिलकर एक दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं और उपहार देते हैं। इस दिन जकात यानी दान का भी काफी महत्व है, कुरान की मानें तो ईद के अवसर पर किसी गरीब व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से अल्लाह की कृपा सदैव बनी रहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल