लाइव टीवी

Eid ul-Fitr 2022 Moon Sighting date, timings: भारत में कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब है ईद-उल-फितर? देखें डेट

Updated May 02, 2022 | 07:43 IST

Eid ul-Fitr 2022 Moon Sighting, Moonrise Time Today in India (आज चाँद निकलने का समय क्या है 2022): इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-फितर 2 मई 2022 की शाम से शुरू हो रही है। अगर 2 मई की शाम को चांद दिखेगा, तो भारत में 3 मई 2022 को ईद मनाई जाएगी।

Loading ...
Eid ul-Fitr 2022 Moonrise Time
मुख्य बातें
  • आज रमजान का 29वां दिन है।
  • सऊदी अरब समेत अन्य इस्लामिक देशों में कल यानी 2 मई को ईद मनाई जाएगी।
  • ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है।

Eid ul-Fitr 2022 Moon Sighting, Moonrise Time Today in India (आज चाँद निकलने का समय क्या है 2022): यह माह-ए-रमजान है और आज रमजान का 29वां दिन है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद हमेशा रमजान के 10वें शव्वल की पहली तारीख को मनाई जाती है। हालांकि ईद का दिन चांद देखने (Eid ul-Fitr 2022 Moon Sighting Time) के बाद ही निर्धारित किया जाता है। आमतौर पर भारत में सऊदी अरब के बाद ईद मनाई जाती है। पटना के खानकाह मुजीबिया ने एलान कर बताया है कि रविवार को कही से भी चांद देखे जाने की सूचना नहीं है। इसलिए अब तीन मई दिन मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। इस बार सऊदी अरब के साथ भारत में भी ईद का जश्न मनाया जाएगा।

Eid ul-Fitr 2022 Date, Moon Sighting in India: Know here

मान्यता है कि इस दिन मुसलमानों ने बद्र के युद्ध में फतह हासिल की थी, इस युद्ध का नेतृत्व स्वयं मुहम्मद पैगम्बर कर रहे थे। इस दिन इस्लाम धर्म के अनुयायी सुबह मस्जिद में नवाज अदा करने के बाद आपस में गले मिलकर एक दूसरे से गिले शिकवे को दूर करते हैं। तथा किसी गरीब व्यक्ति को दान आदि करते है, कुरान के अनुसार ऐसा करने से अल्लाह की कृपा अपने बंदों पर सदैव बनी रहती है। इस्लाम धर्म के लोग आज से चांद देखने के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं, भारत में ईद की तारीख चंद्र दर्शन (Eid ul-Fitr 2022 Moonrise Time Today in India) के आधार पर तय की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब दिख सकता है चांद।

Eid-ul-Fitr 2022 Date in India: जानें भारत में कब है ईद?

ईद-उल-फितर 2022 का चांद कब दिखेगा

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-फितर की शुरुआत 2 मई 2022 को शाम से हो रही है। यदि 2 मई की शाम को चंद्रमा के दर्शन होते हैं, तो भारत में ईद 3 मई 2022 को मनाया जाएगा। वहीं अगर चांद 3 मई को दिखाई देता है, तो ईद-उल-फितर 4 मई को मनाया जाएगा। कुछ जगहों पर ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के लोग एक दूसरे के घर उपहार लेकर जाते हैं और सेवइयां खिलाकर ईद का जश्न मनाते हैं।

इस दिन होती है रमजान की समाप्ति

ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। इस दौरान इस्लाम धर्म के लोग सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। तथा रमजान के आखिरी दिन चंद्र दर्शन के बाद, अगले दिन मस्जिद में सुबह की नवाज अदा कर अपने उपवास को तोड़ा जाता है। 624 ई से लगातार ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पर्व की शुरुआत मुहम्मद पैगम्बर ने की थी। कहा जाता है कि ये समय अल्लाह की इबादत करने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल