लाइव टीवी

EyeBrow Shape: आईब्रोज खोल देती हैं महिलाओं के ये दबे राज, अगर जान गए आप तो जीवन में कभी नहीं होंगे परेशान

Updated Aug 29, 2022 | 19:27 IST

Face Astrology in Hindi: आपका चेहरा आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। ऐसे ही आपके आइब्रोज भी आपकी पर्सनालिटी को लेकर कई राज उजागर करते हैं। यहां देखें भौंहो के रंग, रूप और आकार से आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या पता चलता है। 

Loading ...
Types of Eyebrows And Their Meaning (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • भौंहे बताती हैं कैसी है आपकी पर्सनालिटी। 
  • गहरे रंग के आइब्रोज वाले व्यक्ति होते हैं मेहनती। 
  • अपने जीवन में हमेशा संतुष्ट रहते हैं लटकती आइब्रोज वाले लोग।

Face Astrology in Hindi, What Does Shape, Size And Colour Of Your Eyebrows Tells About You: कहा जाता है कि कोई भी व्यक्ति अपने चेहरे के फीचर्स से अपनी पर्सनालिटी और भविष्य के बारे में जान सकता है। इसका सीधा संबंध आंख, होंठ, नाक आदि के आकार से है। हर किसी के चेहरे की विशेषता दूसरों से अलग होती है। भौंहों के साथ भी कुछ ऐसा ही है। हर इंसान के आइब्रोज अपने आप में यूनीक होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में इससे व्यक्तित्व के साथ भविष्य पर भी असर बताया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपके आइब्रोज के आकार, रंग, रूप आपके लाइफ के सीक्रेट्स को कैसे उजागर कर सकता है। साथ ही आपके आइब्रोज, आपके बारे में क्या कहते हैं, यह भी जानेंगे। 

Also Read: Tips for applying lipstick: लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय इन टिप्स को करें फॉलो, लुक में लगेंगे चार-चांद

गहरे रंग वाली यूनीब्रो

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की भौहें गहरे रंग के साथ बीच में जुड़ी हुई होती हैं, ऐसे लोग महान विचारक होते हैं। ये अपने काम में बहुत मेहनती होते हैं। साथ ही अक्सर अपनी अचानक सफलता और प्रसिद्धि से लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। बता दें कि ये लोग जल्दी हार नहीं मानते हैं। ये तब तक मेहनत करते हैं जब तक लक्ष्य न हासिल हो जाए। हालांकि यूनिब्रो कुछ जातकों के लिए नकारात्मक परिणाम लाता है। यह सभी के लिए शुभ नहीं हैं। माना जाता है कि गहरे यूनिब्रो वाली महिलाएं गर्म मूड और छोटे स्वभाव वाली होती हैं। मान्यता है कि ऐसी महिलाएं अपने आक्रामक स्वभाव के कारण पारिवारिक जीवन में कष्टों का सामना करती हैं।

ड्रुपिंग या लटकती आइब्रोज

झुकी हुई आइब्रोज वाले लोग सिंपल लाइफ जीने में विश्वास करते हैं। ये बिलकुल नॉर्मल होते हैं, जिनके बड़े सपने नहीं हैं। ऐसे व्यक्ति अपने परिवार की देख-रेख में ही अपना जीवन बिता देते हैं। ये जातक अपने जीवन में हमेशा संतुष्ट रहते हैं। ऐसे लोग ईर्ष्या या जलन जैसी चीज नहीं रखते हैं। ये ज्यादातर अपने दम पर जीना पसंद करते हैं।

Also Read: Skin Care At 40: चालीस की उम्र में भी चाहिए निखरी और जवां स्किन, तो अपनाएं ये तरीके

घनी और गहरी भौहें

नाक के पास जो आईब्रो पतली हो जाती है, उसे घनी और गहरी भौहें कहते हैं। समुद्र शास्त्र में ऐसी भौहें शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति राजनयिक होते हैं। इन्हें ल्यूक्यूरियस वस्तुओं से प्यार होता है। साथ ही इनके जीवन में कभी भी अच्छी चीजों की कमी नहीं होती है। ऐसे जातक सबके प्रिय होते हैं।

अगर आइब्रो का बिचला हिस्सा कुछ इस तरह हो:

दोनों कोनों से उठी हुई और मध्य भाग से नीचे की ओर झुकी हुई आईब्रो वाले लोग सौंदर्य प्रेमी होते हैं। माना जाता है कि ऐसे जातक कला और यात्रा जैसी चीजों से प्यार करते हैं। हालांकि, ऐसे व्यक्ति भरोसेमंद नहीं माने जाते हैं। ऐसे में लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती रखना इनके बस की बात नहीं होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल