लाइव टीवी

देश में हैं साईं बाबा के कई सुप्रसिद्ध मंदिर, जानें इनकी विशेषताएं

Updated Aug 27, 2020 | 15:35 IST

Sai Kripa, Famous Temple Of Sai : शिरडी में साईं बाबा के प्रसिद्ध मंदिर के अलावा भी देश में कई जगह उनके मंदिर हैं। इन मंदिरों की विशेषताएं और महत्व भी बहुत हैं। तो आइए जानें देश के सुप्रसिद्ध साईं मंदिरों के ब

Loading ...
Famous Temple Of Sai, साईं के प्रसिद्ध मंदिर
मुख्य बातें
  • शिरडी वाले साईं बाबा के देश में हैं कई प्रसिद्ध मंदिर
  • विभिन्न साईं मंदिर की अपनी खासियत और महत्व है
  • साईं के मंदिरों में उनके अनमोल वचन की मिलती है जानकारी

साईं बाबा को ईश्वर का रूप माना गया है और गुरुवार के दिन उनकी विशेष पूजा का विधान है। साईं नें अपने भक्तों को हमेशा सादगी के साथ रहने और पवित्र मन से लोगों की सेवा की शिक्षा दी है। उनकी शिक्षाओं ने आत्म प्राप्ति पर बल दिया है। साई ने हमेशा दूसरों की मदद करना, प्रेम, क्षमा, आंतरिक शांति, दान, संतोष और गुरु पूजा के साथ भगवान की पूजा करने की शिक्षा दी है। देश में साईं का सबसे प्रसिद्ध मंदिर शिरडी में माना गया है, लेकिन देश के अन्य राज्यों में भी साईं के कई मंदिर हैं और इनका महत्व भी कम नहीं। तो आइए आपको देश के स्थापित साईं मंदिरों के बारें में बताएं।

ये हैं देश के लोकप्रिय साईं बाबा मंदिर

शिरडी साईं बाबा मंदिर चेन्नई

यह मंदिर चेन्नई में मायलापुर में स्थित है। इसे 1952 में नरसिंहस्वामी द्वारा बनवाया गया था। इसे देश का सबसे चमत्कारिक और भरोसेमंद मंदिर माना गया है। मान्यता है कि यहां भक्त कभी खाली हाथ नहीं लौटते।

शिरडी साईं बाबा मंदिर महाराष्ट्र

यह मंदिर 1992 में श्रीसाईं बाबा की समाधि के ऊपर बनाया गया था। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट इस मंदिर की देखरेख करता है। यहां 60 हजार लोग आते हैं और सप्ताहांत यह संख्या 1 लाख और विशेष उत्सव के अवसर पर 3 लाख तक पहुंच जाती है।

श्रीसाई जनमशान या जनमस्थान मंदिर महाराष्ट्र

यह मंदिर महाराष्ट्र के पथरी जिले के परभणी में स्थित है। पथरी बाबा की जन्मस्थली है और इसे एक ट्रस्ट द्वारा बनाया गया है। यह ट्रस्ट साईं बाबा के जीवन और शिक्षाओं के बारे में जानकारी का प्रचार-प्रसार भी करता है।

श्री शिरडी साईं मंदिर दिल्ली और फरीदाबाद

श्री साईं वात्सल्य धाम ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले के साथ दिल्ली मे भी इस मंदिर की स्थापना की है। इस मंदिर में साईं दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस मंदिर में साईं से जुड़ी शिक्षा और उनके अनमोल वचनों के बारे में विस्तार से बताया जाता है। यह संगठन साईं बाबा के दर्शन को बढ़ावा देने और बेघरों को आश्रय देता है।

श्री हनुमान साई मंदिर उत्तर प्रदेश

यह मंदिर उत्तर प्रदेश के कानपुर के परदेशवनपुर में स्थित है। मंदिर को ट्रस्ट श्री हनुमान साई भक्त सेवा समिति ने बनवाया है। यहां साईं पूजा के साथ गुरु पूर्णिमा, होली, दीपावली, शिवरात्रि, विजयादशमी, कृष्ण जन्माष्टमी, विजयादशमी आदि सब कुछ बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर आंध्र प्रदेश

यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर में स्थित है। इस मंदिर में साईं बाबा की संगमरमर की प्रतिमा और द्वारकामाई बाबा की आदमकद तस्वीर है। इस मंदिर में काकड़ आरती, धूप आरती, दोपहर आरती और शेज आरती रोज होती है। श्री रामनवमी, गुरु पूर्णिमा, दत्ता जयंती और विजयादशमी जैसे त्योहार मंदिर में आयोजित होते हैं।

शिरडी साईं ध्यान मंदिर आंध्र प्रदेश

23 अगस्त, 2010 को बने इस मंदिर में एक सुंदर लकड़ी का पल्लकी है, जिसका उपयोग हर गुरुवार को पल्लकी उत्सव के लिए किया जाता है। भक्तों द्वारा प्रतिदिन मुख्य प्रतिमा पर अभिषेकम किया जाता है। इस मंदिर में विजयादशमी, गुरु पूर्णिमा और श्रीरामनवमी बड़े पैमाने पर मनाई जाती है।

श्री साईंबाबा मंदिर महाराष्ट्र

यह मंदिर नागपुर में स्थित है और दुनिया भर से भक्तों को आकर्षित करता है। मंदिर साईं बाबा की समाधि पर बनाया बताया जाता है। इस मंदिर में उदी नामक एक पवित्र पकवान को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है और माना जाता है कि इसमें चमत्कारी उपचार शक्तियां समहित होती हैं। 

शिरडी साईं मंदिर उड़ीसा

यह मंदिर भुवनेश्वर में स्थित है और इस मंदिर में तीन मुख्य त्योहार मनाए जाते हैं। श्री रामनवमी, गुरु पूर्णिमा और विजयादशमी। मंदिर में साईं पूजा के साथ उनकी पालकी निकाली जाती है और भजन आदि प्रतिदिन होते हैं। 

तो ये हैं देश के प्रसिद्ध साईं मंदिर, जो अपनी विश्वसनीयता और भक्ति के साथ सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल