लाइव टीवी

Firoza stone से होती है मान-सम्मान में बढ़ोतरी, जानें क्या है सलमान खान के इस पसंदीदा रत्‍न के फायदे

Updated Mar 30, 2021 | 19:07 IST

Firoza (Turquoise) रत्न कई लाभदायक रत्नों में से एक है जिसे अंगूठी, ब्रेसलेट या नेकलेस की तरह ग्रहण करने से कई फायदे मिलते हैं। यह गहरे नीले रंग का खूबसूरत रत्न होता है।

Loading ...
firoza ratna pehne ke fayde
मुख्य बातें
  • गहरे नीले रंग का यह रत्न अधिकतर तुर्की में पाया जाता है जिसे अंग्रेजी में टरक्वाइश कहते हैं
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फिरोजा बृहस्पति ग्रह का रत्न माना जाता है
  • फिरोजा रत्न ग्रहण करने से मान-सम्मान के साथ स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है

आपने कई लोगों को देखा होगा जो अंगूठी, ब्रेसलेट या नेकलेस में तरह-तरह के रत्नों को जोड़ कर ग्रहण करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन रत्नों को राशि के मुताबिक पहना जाता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इन रत्नों को ग्रहण करने से इंसान को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे मिलते हैं। कोई इंसान धन वृद्धि के लिए इन रत्नों को ग्रहण करता है वहीं कोई इंसान आरोग्य जीवन के लिए इन रत्नों को ग्रहण करता है। सलमान खान भी अपने ब्रेसलेट में फ‍िरोजा को पहनते हैं। 

जो लोग सफल जीवन की कामना करते हैं वह भी इन रत्नों को पहन सकते हैं। सबसे प्रमुख रत्नों में फिरोजा रत्न भी आता है जिसे अंग्रेजी में टरक्वाइश कहते हैं। यह रत्न दिखने में गहरे नीले रंग का होता है। ज्योतिष शास्त्र में यह रत्न बहुत विशेष माना जाता है। अगर आप फिरोजा रत्न के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं तो यह लेख आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

यहां जाने क्या है फिरोजा रत्न और क्या हैं इसको पहनने के फायदे?

क्या है फिरोजा रत्न?

फिरोजा रत्न अधिकतर तुर्की में पाया जाता है। यह खूबसूरत रत्न बृहस्पति ग्रह का रत्न होता है और माना जाता है कि इससे पहनने से ज्ञान में वृद्धि होती है साथ में जीवन सुखमय होता है। जानकारों के मुताबिक प्राचीन काल में इसे धन का प्रतीक माना जाता था क्योंकि इसे धारण करने से समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से सकारात्मक शक्ति का प्रवाह बना रहता है। यह बेहद ही किफायती रत्न माना जाता है जो एप्पल ग्रीन, ग्रिनिश ग्रे, ग्रिनिश ब्लू इत्यादि शेड्स में पाया जाता है। यह रत्न ना‌‌ ही सिर्फ मानसिक शक्ति को प्रबल करता है बल्कि यह दयालुपन और नम्रता का भी प्रतीक माना जाता है। आभूषणों में भी फिरोजा रत्न का बहुत मांग है। कहा जाता है कि जा फिर रोजा रखने का रंग बदल जाता है या फिर यह टूट जाता है तो यह किसी समस्या की तरफ इशारा करता है।

फिरोजा रत्न पहनने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र में फिरोजा रत्न को धारण करने के कई फायदों के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि जो इंसान फिरोजा रत्न को धारण करता है उसकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होती है साथ में समाज में उसका मान-सम्मान भी बढ़ता है। यह मानसिक स्थिति को मजबूत करता है और आत्म बल बढ़ाता है। इसे ग्रहण करने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। फिरोजा रत्न को पहनने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह कई बुरी शक्तियों से इंसान को बचाता है तथा धन, ज्ञान, प्रसिद्धि और ताकत प्रदान करता है। जो इंसान अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाना चाहता है तथा अपनी रचनात्मक शैली में सुधार करना चाहता है उसे फिरोजा रत्न जरूर धारण करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल