लाइव टीवी

Foot Shape Personality: पैरों का आकार खोलता है व्यक्ति के स्वभाव का राज, इस तरह करें पहचान

Updated Aug 02, 2022 | 21:35 IST

foot shape: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर के आकार 4 प्रकार के होते हैं. स्ट्रेच्ड फुट, रोमन फुट, ग्रीक फुट, स्क्वेयर फुट। पैर का आकार किसी व्यक्ति की कई विशेषताओं की पहचान कराता है और उसके स्वभाव के बारे में भी बताता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
vastu shastra
मुख्य बातें
  • सामुद्रिक शास्त्र में इस बात का जिक्र है कि शारीरिक अंग भी हमारे व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं
  • हम सभी के पैर और पैर की उंगलियों के अलग-अलग आकार होते हैं
  • पैर का आकार किसी व्यक्ति की कई विशेषताओं की पहचान कराता है और उसके स्वभाव के बारे में भी बताता है

Foot Shape Personality Test: कहते हैं मन के भाव चेहरे पर उभर आते हैं। व्यक्तित्व का पता इंसान के हाव-भाव से पता लगा सकते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पैर का आकार भी आपके व्यक्तित्व के बारे में बता सकता है? सामुद्रिक शास्त्र में इस बात का जिक्र है कि शारीरिक अंग भी हमारे व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं।  हम सभी के पैर और पैर की उंगलियों के अलग-अलग आकार होते हैं। पैर का आकार किसी व्यक्ति की कई विशेषताओं की पहचान कराता है और उसके स्वभाव के बारे में भी बताता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर के आकार 4 प्रकार के होते हैं। स्ट्रेच्ड फुट, रोमन फुट, ग्रीक फुट, स्क्वेयर फुट। आइये जानते हैं पैर के आकार का व्यक्तित्व के साथ किस तरह का रिलेशन होता है ?

Also Read- Kalki Jayanti 2022: भगवान विष्णु का आखिरी अवतार है कल्कि, जानिए कब है कल्कि जयंती व शुभ मुहूर्त

स्क्वेयर फुट
स्क्वेयर फुट में व्यक्ति के पैर की सभी उंगलियां एक सीधी रेखा में होती हैं। इसे किसान पैर भी कहा जाता है। ऐसे पैर वाले लोग बहुत ही विश्लेषणात्मक होते हैं। वे किसी भी चीज के सभी पहलुओं की जांच करना पसंद करते हैं। ऐसे व्यक्ति काफी शांत और सुलझे हुए स्वभाव के होते हैं। इन पर कोई भी आसानी से भरोसा कर सकता है। 

ग्रीक फुट
ग्रीक फुट में व्यक्ति के पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली अंगूठे से बड़ी होती है। ऐसे व्यक्ति रचनात्मक होते हैं, जो नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोग किसी भी चुनौती के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Also Read- Last Sawan 2022 Somwar Vrat: 8 अगस्त को पड़ रहा है सावन का आखिरी सोमवार, ऐसे करें व्रत का समापन

रोमन फुट
रोमन फुट में व्यक्ति के पैर का अंगूठा और उसके बाद की दोनों उंगलियां एक सीधी में होती हैं। बाकी दो उंगलियां छोटी होती हैं। ऐसे व्यक्ति काफी सोशल होते हैं। इन लोगों को नये दोस्त बनाना, मिलना-जुलना पसंद होता है। 

स्ट्रेच्ड फुट
स्ट्रेच्ड फुट में व्यक्ति के पैर की सारी उंगलियां घटते हुए क्रम में होती है। जैसे सबसे लंबा अंगूठा, उसके बाद उंगलियां और छिंगुनिया सबसे छोटी। ऐसे व्यक्ति प्राइवेट होते हैं, जो दूसरों से अपनी बातें कम साझा करते हैं। ये लोगों से नजदीकियां बनाना भी पसंद नहीं करते।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल