लाइव टीवी

Ganesh Jayanti 2022 Moon Rise Time: आज मनाया जा रहा है गणेश जयंती का पावन पर्व, देखें चंद्रोदय का समय

Updated Feb 04, 2022 | 18:20 IST

Ganesh Jayanti 2022 Moon Time In India: आज पूरे भारत में गणेश जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा विधि अनुसार की जाती है। यहां देखें गणेश जयंती यानी आज चांद का समय कब है।

Loading ...
Ganesh Jayanti 2022 Moon Time (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाई जाती है गणेश जयंती। 
  • हिंदू पंचांग के अनुसार 4 फरवरी को मनाई जाएगी गणेश जयंती।
  • विधि अनुसार गणेश जी की पूजा करने से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं।

Ganesha Jayanti 2022 Moon Time In India, See Here Date And Puja Vidhi: आज गणेश जयंती का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है (Ganesh Jayanti 2022 Date)। इस चतुर्थी तिथि को माघी गणेश जयंती और गणेश जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ इस तिथि को माघी गणपती, माघ शुक्ल चतुर्थी, तिलकुंड चतुर्थी, और वरद चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि अनुसार पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी समस्याएं दूर करते हैं और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। ‌यहां जानें गणेश जयंती पर चांद का समय क्या है (Ganesh Jayanti 2022 Moon Time In India)।

Also Read: Ganesh Jayanti 2022 Date, Puja Timings: गणेश जयंती 2022 में कब है, जानिए तिथि, मुहूर्त, चंद्रोदय समय और सकट चौथ से अंतर

गणेश जयंती तिथि, समय और चंद्रोदय

गणेश जयंती तिथि- 4 फरवरी 2022, शनिवार 

गणेश जयंती तिथि प्रारंभ- 4 फरवरी 2022 सुबह 4:38 

गणेश जयंती तिथि समापन- 5 फरवरी 2022 सुबह 3:47 

मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त- 4 फरवरी 2022 सुबह 11:44 से दोपहर 12:01 तक

गणेश जयंती पर चंद्रोदय- 4 फरवरी 2022 सुबह 9:26 

गणेश जयंती पर चंद्र अस्त- 4 फरवरी 2022 रात 9:30 

Also Read: Ganesh Jayanti 2022: गणेश चतुर्थी से कैसे अलग है गणेश जयंती, जानें वर्ष 2022 में माघी गणेश जयंती की तिथि 

गणेश जयंती की पूजा विधि (Ganesh Jayanti 2022 Puja Vidhi)

गणेश जयंती पर सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान गणेश के सामने व्रत करने का संकल्प लें। इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें। अब भगवान गणेश को अक्षत, दूर्वा, पीले फूल और मोदक चढ़ाएं। ध्यान रहे भगवान गणेश को दूर्वा उनके मस्तक पर अर्पित करें। इसके बाद भगवान गणेश की आरती करें और अंत में गणेश जयंती कथा का पाठ करें (Ganesh Jayanti 2022 Katha)। पूजा करने के बाद गरीब और असहाय लोगों की मदद करें और दान करें। पूजा के दौरान नीचे दिए गए मंत्र का जाप जरूर करें। 

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की विधि अनुसार और सच्चे मन से पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान मोदक अवश्य भेंट करें। ‌इसके साथ इस दिन असहाय लोगों की मदद भी जरूर करें इससे वह‌ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल