लाइव टीवी

Ganesh Maha Mantras : सावन में गणपति के इन 6 मंत्रों का जरूर करें जाप, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Updated Jul 08, 2020 | 17:34 IST

Ganesh Mantra / Ganesh Amritvani : यदि आप मनचाही मुराद पूरी करना चाहते हैं तो सावन में बुधवार को गणपतिजी के छह मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। यह मंत्र गणपतिजी के महामंत्र कहे जाते हैं।

Loading ...
Chanting Ganapati ji's mahamantra,गणपति जी के महामंत्र का जाप
मुख्य बातें
  • गणपति के छह महामंत्र जीवन के हर संकट से मुक्त करते हैं
  • सावन में बुधवार को गणपति पूजा का विशेष महत्व होता है
  • मनोकामना की पूर्ति के लिए गणपति के महामंत्र बहुत उपयोगी हैं

सावन में शिव परिवार की पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन मास में हर बुधवार को गणपति जी की पूजा जरूर करनी चाहिए।  खास कर उनकी पूजा के साथ उनके महामंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। भगवान गणपति के इन महामंत्रों का जाप करने से कई कष्ट दूर हो जाते हैं और मनचाही मनोकामना भी पूरी होती है। सोमवार को शिव जी, मंगलवार को देवी पार्वती और बुधवार को गणपति जी की पूजा सावन में करने का बहुत पुण्यलाभ मिलता है। 

हर बुधवार अगर गणपति जी के छह महामंत्र का जाप इंसान करना शुरू कर दे तो उसकी कई मनौतियां पूरी हो जाती हैं। यही नहीं इस महामंत्र से दुखों का नाश और संकट दूर करने वाले देवता माने गए हैं। प्रथम पूज्य गणपति जी भी विघ्न-बाधाओं को दूर करने वाले और सबके कष्टों को हर लेने वाले हैं इसलिए अगर आपकोअपनी किसी मन्नत को पूरा कराना है या किसी संकट से मुक्ति चाहिए ,तो  बुधवार के दिन उनकी विध-विधान से उनकी पूजा करें और उनके छह महामंत्र भी जरूर जाप करें। ये उन्हें प्रसन्न करने का सबसे बेहतर तरीका है। गणपति के ये छह महा मंत्र को विशेष पूजा का दर्जा दिया गया है। जानें, इन महामंत्रों के बारे में। 

Ganpati Maha Mantra : सावन में गणपति के इन महामंत्र का जाप करें

1. Ganpati Mantra for Success : कार्य की सफलता के लिए

‘’ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।

निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।”

2. Ganpati Mantra for removing obstacles : बिगड़े काम सुधारने के लिए गणेश मंत्र

‘’त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।”

3. Ganpati Mantra for happiness : गणेश गायत्री मंत्र के जाप से मिलेगा सर्वसुख

‘’ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।’’

4. Ganpati Mantra for wealth : गजानंद एकाक्षर मंत्र का जाप हर कष्ट से दिलाएगा मुक्ति

‘’ऊँ गं गणपतये नमः।।‘’

5. ganesha mantras for removing obstacles : परेशानियों को दूर करने के लिए

 ‘’गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः।

द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥

विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः।

द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्॥

विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत् क्वचित्’’

6. Ganpati Mantra for grah dosh : ग्रह दोष से रक्षा के लिए मंत्र

‘’णपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।‘’

गणपति के इन महामंत्रों जाप सावन में करने के अमोघ लाभ मिलते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल