लाइव टीवी

Maa Lakshmi Mantra: अपार धन समृद्धि चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, भरी रहेगी तिजोरी

Updated Aug 12, 2022 | 18:19 IST

Goddess Lakshmi Mantra: धन की देवी महालक्ष्मी की शुक्रवार के दिन विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है, जो कोई भी धन धान्य से परिपूर्ण होना चाहते हैं। उसे शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Maa Lakshmi Puja Vidhi
मुख्य बातें
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी
  • ऐसी मान्यता है कि जिस भी व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए वह सभी आर्थिक संकटों से छुटकारा पा लेता हैं
  • शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी मंत्र का जाप करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं

Shukrawar Upay Vrat: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को धन, सुख, संपत्ति व ऐश्वर्य की देवी माना गया है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा पाठ के लिए विशेष दिन होता है। इस दिन वैभव लक्ष्मी व्रत या मां लक्ष्मी की पूजा पाठ करने से हर मनोकामना की पूर्ण होती है। ऐसी मान्यता है कि जिस किसी पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाएं वह सभी आर्थिक संकटों से छुटकारा पा लेता हैं। मां लक्ष्मी की पूजा विधि के साथ साथ शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी मंत्र का जाप करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जिनका जाप शुक्रवार के दिन करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए। मंत्र- ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

Also Read-  Sankashti Chaturthi: जानिए अगस्त माह में किस तारीख को पड़ रही है संकष्टी चतुर्थी

श्री लक्ष्मी महामंत्र

मां लक्ष्मी का यह मंत्र धन, ऐशवर्य, सौभाग्य और यश प्रदान करने वाला है। इस मंत्र का शुक्रवार के दिन 108 बार तिल के तेल की दिया जला कर जाप करना चाहिए। मंत्र- ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

धन संबंधी समस्या दूर करने का मंत्र

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। यदि आप कर्ज या धन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र- ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।

Also Read- Panchakshari Mantra Lyrics: सावन के आखिरी दिन पंचाक्षरी मंत्र से करें भगवान शिव की उपासना, मिलेगा प्रभावी फल

सुख-समृद्ध के लिए मंत्र

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और शुक्रवार के दिन इत्र और सुगंधित पदार्थ अर्पित करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। मंत्र- 
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
या मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

सर्व मनोकामना पूर्ति मंत्र

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और उन्हें कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने से सभी प्रकार की मनोकामाओं की पूर्ति होती है। मंत्र- श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल