लाइव टीवी

Guruvar Aarti: गुरुवार को विष्णु जी की पूजा कर गाएं ये आरती, हर मनोकामना होगी पूरी  

Updated Apr 25, 2019 | 09:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

गुरुवार का दिन यानि बृहस्पतिवार भगवान विष्‍णु को स‍मर्पित होता है। इस दिन जो भी इंसान सच्‍चे मन से भगवान की पूजा करता है उसे मान-सम्‍मान और धन की प्राप्‍ति होती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Guruvar Puja Brahaspati Dev Aarti

Bhagwaan ke bhajan: हिंदू धर्म में पूरा सप्‍ताह किसी न किसी देवी या देवता को अर्पित है। ऐसे में गुरुवार का दिन यानि बृहस्पतिवार भगवान बृहस्पति देवा को स‍मर्पित होता है। यदि इस दिन कोई भी व्‍यक्‍ति सच्‍ची आस्‍था से भगवान की पूजा करे तो उसे ना केवल जीवन में सफलता मिलती है बल्‍कि मान-सम्‍मान और धन की प्राप्‍ति भी होती है।

इसके साथ ही उसका जल्द विवाह भी होता है। वहीं, जिसकी कुंडली में गुरु ग्रह का दोष है उसके जीवन में समस्‍याएं ही समस्‍याएं होती हैं। बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिये और भगवान की पूजा में भी पीली रंग की सामग्रियों को उपयोग करना चाहिये। आइये यहां जानें श्री बृहस्पतिवार की आरती कैसे करें... 

श्री बृहस्पतिवार की आरती- ॐ जय बृहस्पति देवा

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
 
तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
 
चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
 
तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
 
दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
 
सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।


 
जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल