लाइव टीवी

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर बनाएं लाजवाब पकवान, भगवान भी होंगे प्रसन्न

Updated Jul 18, 2022 | 09:29 IST

Hariyali Teej 2022 Recipe Tips: हरियाली तीज सावन के महीने का सबसे मुख्य त्योहार है। हरियाली तीज के दिन व्रत रखकर सुहागन महिलाएं सोलह सिंगार कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हरियाली तीज के दिन नए नए पकवान बनाकर सबका दिल जीत सकती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
hariyali teej
मुख्य बातें
  • हरियाली तीज में सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं
  • इस व्रत को भी महिलाएं निर्जला यानी बिना पानी पिएं रखती हैं
  • इस दिन सुहागन महिलाएं माता पार्वती का भगवान शिव की पूजा आराधना करती हैं

Hariyali Teej Recipe 2022: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया पर हरियाली तीज पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी। हरियाली तीज में सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत करवा चौथ की तरह होता है। इस व्रत को भी महिलाएं निर्जला यानी बिना पानी पिएं रखती हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं सोलह सिंगार करके माता पार्वती का भगवान शिव की पूजा आराधना करती हैं। 

हरियाली तीज के दिन घर में स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं। हरियाली तीज के त्योहार के दिन कुछ खास पकवान बनाकर त्योहार की मिठास बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा पकवान से अपने पति व परिवार का दिल भी जीत सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे पकवान के बारे में जो आसानी से और कम समय में तैयार किया जा सकता है। इससे व्रत रखने वाली महिलाओं को ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

Also Read- Sawan 1st Somwar 2022 Date, Puja Timings: रवि योग में आ रहा है सावन का पहला सोमवार, जानें डेट, पूजा का समय और महत्व

बनाएं केले के पुए

हरियाली तीज में कुछ मीठा बनाने के लिए केले के पुए बनाएं जा सकते हैं। किले की पुए बनाने में भी काफी आसान है। इसमें ज्यादा समय और मेहनत की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको एक कटोरी में आटा लेना है। उसमें इतना दूध या पानी डाले कि घोल बन जाएं। इस घोल में केले को मैश करके डालें। इसमें नारियल का बुरा व बारीक कटी हुई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इस घोल में चीनी जरूर मिलाएं और अब कढ़ाई में तेल गर्म करके पुए को तल कर बाहर निकाल लें। गरमा गरम पुआ आपका तैयार हो जाएगा।

Also Read- Sawan 2022: शिव को क्यों प्रिय है सावन का महीना, महादेव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं भांग और धतूरा

खस्ता पूरी के साथ बनाएं आलू की सब्जी

मीठे की वैरायटी के साथ-साथ कुछ नमकीन भी जरूर बनाएं। इसके लिए आप रसीले आलू और खस्ता पूरी बना सकते हैं। आलू टमाटर की सब्जी के साथ खस्ता पूरी काफी स्वादिष्ट लगती हैं। इसके लिए आटे में नमक और मोयन डालकर आटा माढ़ लें। इसकी छोटी छोटी लोई बनाकर पूरी तल लें।

आलू की सब्जी बनाने के लिए आलू उबालें। तेल में जीरे का तड़का लगाएं, चाहें तो खड़ी लाल मिर्च या बारीक कटी हरी मिर्च डाल लें। इसमें आलू और अन्य मसाले डालें। थोड़ा पानी डालें और मसाले पकने दें।

 (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल