लाइव टीवी

Heramba Sankasthi Chaturthi 2021: क्या है हरम्बा संकष्टी चतुर्थी? जानें अलग अलग शहरों में चंद्रोदय का समय

Updated Aug 25, 2021 | 11:56 IST

Heramba Sankasthi Chaturthi 2021 : श्रावण मास के बाद आज हरम्बा संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक चलता है।

Loading ...
heramba sankasthi chaturthi 2021
मुख्य बातें
  • भाद्रपद माह विशेष रूप से गणेश पूजन के लिए समर्पित होता है।
  • हरम्बा चतुर्थी व‍िशेष रूप से गणपत‍ि पूजन का द‍िन है
  • ये व्रत सूर्य उदय होने से लेकर चंद्रोदय तक चलता है

Heramba Sankasthi Chaturthi : सनातन हिंदु धर्म में जिस तरह सावन माह में आने वाले व्रत त्योहारों का विशेष महत्व होता है ठीक उसी प्रकार भाद्रपद माह के व्रत त्योहार भी बेहद खास माने गए हैं। भाद्रपद माह विशेष रूप से गणेश पूजन के लिए समर्पित होता है। हिंदु पंचांग के अनुसार आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत है, चतुर्थी तिथि श्रावण मास के बाद गजानन के प्रिय दिन बुधवार को पड़ने के कारण और भी अधिक फलदायी है। इसे बहुला या हरम्बा चतुर्थी भी कहा जाता है। यह विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित होती है, इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का निवारण होता है। यह व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक चलता है, इस मासिक त्योहार के दौरान चंद्रमा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, विशाखापत्तनम शहरो में क्या है चंद्रोदय का समय।

Moonrise time today, Heramba Sankasthi Chaturthi 2021 पर चांद न‍िकलने का समय 


शहर            
 चंद्रोदय का समय
मुंबई    9:08 pm 
हैदराबाद  8:45 PM
विशाखापत्तनम 8:26 PM
नासिक  9:04 PM
नागपुर    8:43 PM
इंदौर   8:56 PM
पुणे    9:04 PM
चेन्नई    8:38 PM
कोयंबटूर   8:52 PM
बेंगलुरु  8:49 PM
मैसूर 8:53 PM
तिरुवंतपुरम  8:52 PM
दिल्ली  8:50 PM
भुवनेश्वर  8:15 PM
भोपाल   8:50 PM
कानपुर      8:37 PM
चंडीगढ़  8:52 PM
सूरत 9:08 PM
अहमदाबाद 9:09 PM
जयपुर   8:56 PM
उदयपुर 9:05 PM
जोधपुर  9:07 PM
गुवाहटी  7:51 PM
कोलकाता  8:05 PM
   

इस दिन चंद्रोदय का महत्व

एक दिचस्प बात यह है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखना वर्जित माना जाता है। क्योंकि चंद्रदेव ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी के कद का उपहास उड़ाया था, जिससे गणेश जी ने क्रोध में आकर चंद्रदेव को श्राप दिया था कि चतुर्थी के दिन जो भी भक्त आपके दर्शन करेगा उसे अशुभ फल की प्राप्ति होगी। वहीं एक पौराणिक कथा के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एक भक्त ने गणेश जी के दर्शन प्राप्ति के लिए गहन तपस्या की और उसे चंद्रोदय के समय गणपति बप्पा का दर्शन प्राप्त हुआ। इसलिए भक्त संकष्टी के दिन चंद्रमा के उदय होने पर भगवान गणेश की पूजा करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल