लाइव टीवी

Ganesh Puja ke Labh: क्‍या हैं गणेश पूजा के लाभ, इन 7 वजहों से न‍ियम‍ित करनी चाह‍िए गणपत‍ि की पूजा

Updated Mar 31, 2021 | 10:54 IST

भगवान गणेश की पूजा करना अत्यधिक लाभदायक माना जाता है। जानकार बताते हैं कि भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान, यश, धन, समृद्धि आदि में वृद्धि होती है। ‌रोजाना भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों को कई लाभ मिलते हैं।

Loading ...
Lord Ganesha
मुख्य बातें
  • सनातन धर्म में गणेश जी को कहा गया है प्रथम पूज्य देवता।
  • भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धिमत्ता और ज्ञान में होती है वृद्धि।
  • सुख समृद्धि और सफलता के लिए रोजाना करनी चाहिए भगवान गणेश की पूजा।

सनातन धर्म में भगवान गणेश मुख्य देवताओं में से एक हैं। इन्हें बालगणपति, एकदंत, गजानन, गणपति, लंबोदर, विघ्नहर्ता, विनायक आदि नामों से जाना जाता है। भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आ रही सभी दिक्कतें और विपत्तियां दूर हो जाती हैं इसलिए उन्हें विघ्न को हरने वाला देवता माना गया है। भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता कहे गए हैं क्योंकि किसी भी पूजा को प्रारंभ करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है। कहा जाता है कि भगवान गणेश का आशीर्वाद अत्यंत लाभदायक होता है। भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों को कई लाभ मिलते हैं। यहां जानिए, गणेश पूजन से मिलने वाले लाभ।

समृद्धि की होती है प्राप्ति

हर एक इंसान अपने जिंदगी में सुख-समृद्धि पाने की इच्छा रखता है। भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा भक्त अपने कार्यक्षेत्र में सफल होता है। 

होता है भाग्योदय

जो भक्त भगवान गणेश की सच्चे दिल से उपासना करता है भगवान गणेश उसको कभी भी अपने द्वार से खाली हाथ नहीं भेजते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से भाग्योदय होता है और आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है। 

बुद्धिमत्ता में होती है वृद्धि

हिंदू धर्म शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि में बढ़ोतरी होती है। जो भक्त बुद्धिमान बनना चाहता है उसे भगवान गणेश की पूजा-आराधना अवश्य करना चाहिए।

सभी विपत्तियां हो जाती हैं दूर

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है यानी वह अपने भक्तों के जीवन में आने वाली सभी विपत्तियों को दूर करते हैं। अगर किसी के जीवन में कई अड़चनें आ रही है तो उसे भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। इतना ही नहीं भगवान गणेश की पूजा करने से भय पर भी विजय प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सहनशील बनता है इंसान

भगवान गणेश के बड़े-बड़े कान इस बात का प्रतीक है कि भगवान गणेश ध्यानपूर्वक बातों को सुनते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से इंसान अपने अंदर छिपी शक्ति पर ध्यान देने लगता है जिससे सहनशीलता में वृद्धि होती है।  

ज्ञान की होती है प्राप्ति

भगवान गणेश की पूजा ज्ञान बढ़ाने के लिए भी की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान प्राप्त करने में आसानी होती है।

आत्मा हो जाती है शुद्ध

अगर कोई इंसान भगवान गणेश की पूजा श्रद्धा पूर्वक करता है तो उसकी आत्मा शुद्ध हो जाती है। भक्तों के जीवन से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं जिससे उसकी आत्मा शुद्ध हो जाती है। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल