लाइव टीवी

Holika Dahan 2020: 9 मार्च को होल‍िका दहन पर है व‍िशेष योग, जानें क‍िस सामग्री के साथ कैसे करें पूजन

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Feb 28, 2020 | 16:11 IST

Holika Dahan Date 2020: 9 मार्च को होल‍िका दहन होगा। इस मौके पर बेहद शुभ गजकेसरी योग बन रहा है तो भद्रा दोष भी नहीं है। जानें इसका शुभ संयोग

Loading ...
Holika Dahan Date: जानें 2020 में क्‍या है शुभ योग

Holika Dahan 2020 date and time: ह‍िंदू कलैंडर के अनुसार फाल्‍गुन माह में होली का त्‍योहार मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 10 मार्च को मनाया जा रहा है। इससे एक द‍िन पहले होल‍िका दहन होता है। इस द‍िन पूजा के बाद होल‍िका जलाई जाती है। इसके लिए लोग काफी द‍िन पहले से ही लकड़‍ियां जमा करना शुरू कर देते हैं। वैसे होल‍िका दहन का समय भी मायने रखता है और इसे शुभ मुहूर्त में ही करना चाह‍िए। 

Holika Dahan 2020 Muhurat
9 मार्च को होल‍िका दहन होगा। इसका शुभ मुहूर्त शाम को 6:22 से लेकर 8:49 मिनट तक रहेगा। 9 मार्च को सोमवार व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होने से इस दौरान ध्वज योग रहेगा, जो यश-कीर्ति व विजय प्रदान करने वाला होता है।

वहीं सोमवार को पूर्णिमा तिथि होने से चंद्रमा का प्रभाव ज्यादा रहेगा। इसके साथ ही स्वराशि स्थित बृहस्पति की दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी। जिससे गजकेसरी योग का प्रभाव रहेगा। तिथि-नक्षत्र और ग्रहों की विशेष स्थिति में होलिका दहन पर बीमार‍ियों से छुटकारा मिलेगा और शत्रुओं का नाश होगा।शाम को प्रदोषकाल में होलिका दहन के समय भद्राकाल नहीं होने से होलिका दहन शुभ फल देने वाला रहेगा। 

Holika Dahan 2020 Samagri
होलिका दहन के दौरान उसमें आहुति भी दी जाती है। इसके लिए आप इन चीजों को जरूर रखें - नारियल, भुट्टे, कच्चे आम, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का थोड़ा सा हिस्सा। इस सामग्री में उड़द, गेहूं, मसूर, चना, चावल या जौ भी रखे जा सकते हैं। 

Holika Dahan 2020 Puja Vidhi
पहले अपने पास पूजा की सारी सामग्री रख लें। पूजा के लिए एक लोटे में जल रखें। साथ ही माला, चावल, फूल, रोली, गुड़, बताशे, कच्चा सूत, चंदन, मूंग, नारियल, साबुत हल्दी, गुलाल आदि रखें। नई फसल मसलन पके चने या गेहूं भी रखें। गोबर से बनी ढाल और दूसरे खिलौने भी पास रख लें। 

पूजा के लिए पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठें। मुहूर्त के समय होलिका के चारों ओर कच्चे सूत को तीन या सात बार परिक्रमा करते हुए लपेटें। अब लोटे का शुद्ध जल और पूजा की सभी सामग्रियां एक एक करके होलिका को अर्पित करें। यहां आप पंचोपचार विधि यानी आराध्‍य की पांच तरीके से भी पूजा कर सकते हैं। पहले तस्‍वीर या मूर्ति का श्रृंगार करके फूल चढ़ाएं। धूप, अगरबत्‍ती जलाकर मंत्र पढ़ें। फ‍िर आरती करने के भोग चढ़ाएं। अंत में जल से अर्घ्य दें।

Holika Dahan 2020 Puja Mantra
होली पर कई टोटके भी क‍िए जाते हैं। होली पर इस मंत्र का जाप भाग्‍य उदय करने वाला और मुसीबतें दूर करने वाला माना जाता है। 
देखें मंत्र : 
अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै: अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम:
ध्‍यान रखें क‍ि इस मंत्र का जप एक, तीन या पांच माला यानी विषम संख्या में क‍िया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल