लाइव टीवी

Holi Bhai Dooj 2022 Aarti: भाई दूज पर करें मां यमुना की आरती, देखें ओम जय यमुना माता के हिंदी लिरिक्स

Updated Mar 20, 2022 | 07:15 IST

Holi Bhai Dooj 2022 Aarti & Mantra, OM Jai Yamuna Mata Aarti Lyrics In Hindi: चैत्र माह की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भविष्य पुराण में वर्णित एक श्लोक के मुताबिक इस दिन यमुना जी की आरती पढ़ने या सुनने मात्र से यम का भय खत्म होता है और अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है।

Loading ...
भाई दूज पर करें मां यमुना की आरती
मुख्य बातें
  • होली भाई दूज भाई बहन के प्रेम का है प्रतीक।
  • यमुना जी की आरती पढ़ने या सुनने मात्र से भगवान श्री कृष्ण होते हैं अत्यंत प्रसन्न।
  • मां यमुना को यमदेव की बहन माना जाता है।

Holi Bhai Dooj Aarti: भाई बहन के प्रेम का प्रतीक होली भाई दूज का त्योहार भारतवर्ष में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां यमुना और यमराज की विधिवत पूजा अर्चना करने से यम का भय खत्म होता है। तथा भाई को तिलक लगाने के बाद यमुना जी की आरती करने व मंत्रों का जप करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। वहीं धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि यमुना जी की आरती पढ़ने या सुनने मात्र से भगवान श्री कृष्ण अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। ऐसे में एक क्लिक कर आप यमुना जी की पूरी आरती पढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं।

Chaitra 2022 Vrat & Festival List: चैत्र मास 2022 के व्रत त्योहार

Holi Bhai Dooj Maa Yamuna Aarti, भाई दूज पर मां यमुना की आरती हिंदी में

ओम जय यमुना माता, हरि ओम जय यमुना माता,
जो नहावे फल पावे सुख सुख की दाता।।

पावन श्रीयमुना जल शीतल अगम बहै धारा,
जो जन शरण से कर दिया निस्तारा

जो जन प्रात: ही उठकर नित्य स्नान करे,
यम के त्रास ना पावे जो नित्य ध्यान करे

Chandra Dev Ki Aarti: ॐ जय सोम देवा आरती इन हिंदी, देखें चंद्र देव की आरती लिखित में

कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही,
तुम्हारा  बड़ा महातम चारों वेद कही 

आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो,
नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो

नमो मात भय हरिणी शुभ मंगल करणी,
मन बेचैन भय है बिन वैतरणी 
ओम जय यमुना माता, हरि ओम जय यमुना माता।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल