लाइव टीवी

Horoscope Today, 07 September 2022: शनि व चन्द्रमा दोनों एक साथ मकर राशि में, इस राशि पर पड़ेगी दोहरी मार

Updated Sep 06, 2022 | 23:48 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 September 2022: 07 सितंबर को शनि और चंद्रमा दोनों ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा। इस राशि पर दोहरी मार पड़ने वाली है।

Loading ...
Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 September 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 September 2022: आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है।चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि व चन्द्रमा दोनों एकसाथ आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब अपनी  राशि सिंह में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।  आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा कुम्भ राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 07 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा व शनि कर्म भाव में एकसाथ व्यवसाय में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन चतुर्थ सूर्य व नवम शनि- चन्द्रमा दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। एकादश गुरु शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शमी का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल

मकर का चन्द्रमा व शनि तथा इस राशि से तृतीय सूर्य बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के नवम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हनुमान जी की उपासना करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का इस भाव में गोचर आज पॉलिटिक्स में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल

द्वादश भाव में सूर्य तथा पंचम में शनि- चन्द्रमा शिक्षा के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मंगल का गोचर पारिवारिक तनाव ला सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। अन्न दान करते रहें। नारंगी व हर रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

छात्र करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। सुंदरकांड का पाठ करें। आज मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य सिंह, चन्द्रमा व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। चावल व दही का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। माता दुर्गा जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य भाग्य भाव में हैं। बिजनेस में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय, चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य इस राशि से अष्टम भाव में हैं। उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

कुंभ राशिफल 

शनि व चंद्रन चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश है। छात्र सफल रहेंगे।आर्थिक सुख में सफलता के लिए कनकधरास्तोरर का पाठ करें। बैंगनी व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

मीन राशिफल

आज इस राशि से खष्ठम सूर्य मंगलकारी हैं। इस राशि में स्थित गुरु व्यवसाय में धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश शनि व चन्द्रमा शुभ फल प्रदान करेगा। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज अपने ऑफिस के कार्यों से खुश रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाइये।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल