लाइव टीवी

Horoscope Today, 12 September 2022: आज एक राशि में चंद्रमा और गुरु, जानें किन राशियों को रहना है सावधान

Updated Sep 12, 2022 | 08:47 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 September 2022: 12 सितंबर यानी सोमवार को चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में गोचर करेंगे। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा। किसके लिए लकी, कौन रहें सावधान।

Loading ...
rashifal 12 September 2022 in hindi

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 September 2022: आज चन्द्रमा मीन राशि में हैं व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य सिंह व गुरु मीन में है। शनि अब अपनी राशि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मीन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 12  September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज द्वादश चन्द्रमा व गुरु शिक्षा में उन्नति दे सकता है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। प्रोमोशन के संयोग हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन चन्द्रमा एकादश रहेंगे। यह गोचर व्यवसाय के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल

आज दशम गुरु व चन्द्रमा कर्म के लिए अनुकूल है फिर भी व्यवसाय  सम्बन्धी कोई नवीन निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं। उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

सूर्य इसी राशि से दूसरे में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज नवम भाव में शुभ है। जॉब से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। आज सात अन्न का दान करें।

सिंह राशिफल

 इस राशि का स्वामी सूर्य इसी राशि में रहकर व गुरु-चन्द्रमा का एक साथ मीन अर्थात अष्टम में रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। आज किसी भी पॉलिटिकल योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व चने की दाल का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य द्वादश शुभ है। चन्द्रमा व गुरु सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। मेष राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल

एकादश भाव में सूर्य, गुरु व चन्द्रमा एकसाथ खष्ठम होकर मिश्रित फलदायक हैं। परिवार में किसी रिश्ते को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

गुरु व चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर संतान को प्रगति देंगे। चन्द्रमा मीन राशि में तथा गुरु पंचम उन्नतिकारक है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कर्क व मकर व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है। मसूर व तिल का दान करें।

धनु राशिफल

आज नवम सूर्य तथा गुरु व चन्द्रमा एकसाथ चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।  

मकर राशिफल

गुरु व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। शनि अब मकर में वक्री हैं। वाणी के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। छात्रों को सफलता मिलेगी। जॉब में दायित्व को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल 

गुरु-चन्द्रमा द्वितीय व शनि इसी राशि से द्वादश में  है। जॉब को लेकर उत्साह रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु मीन के आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी  की उपासना करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करना श्रेयष्कर है। 

मीन राशिफल

 गुरु व चन्द्रमा  इसी राशि  में छात्रों व शिक्षा जगत के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व गुरु का प्रभाव बैंकिंग व आईटी के लिए शुभ है। यात्रा के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल