लाइव टीवी

Horoscope Today, 28 August 2022: रविवार के दिन ऐसा है ग्रहों का हाल, राशिफल से जानें कौन सी राशियां होंगी मालामाल

Updated Aug 27, 2022 | 23:08 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 August 2022: जानें 28 अगस्त को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। कैसे हैं इस दिन के ग्रह और नक्षत्र, किस पर होगी लक्ष्मी कृपा।

Loading ...
Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 August 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 August 2022: आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है तथा चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य भी सिंह में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष, कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 28 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज चन्द्रमा व सूर्य का इस राशि से पंचम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

वृष राशिफल

आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

सूर्य का इस राशि से तृतीय व चन्द्रमा का भी वही गोचर थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का एक साथ द्वितीय गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल व दही का दान करें।

सिंह राशिफल

आज सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ इसी राशि में हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या राशिफल

चन्द्रमा व सूर्य आज इसी राशि से द्वादश में है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

सूर्य व चन्द्रमा आज एकसाथ एकादश भाव में व शनि पंचम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

आज सूर्य व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

धनु राशिफल

आज सूर्य व चन्द्रमा भाग्यभाव में व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल

राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य-चन्द्रमा एकसाथ सिंह राशि में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द व नीले वस्त्र का दान करें।

कुंभ राशिफल 

आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, सप्तम सूर्य व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन राशिफल

आज जॉब में खष्ठम सूर्य व चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। गाय को हरा चारा व केला खिलाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल