लाइव टीवी

Guruvar Vrat Niyam: भगवान व‍िष्‍णु के व्रत में न करें ये चूक, जानें क्‍या हैं गुरुवार व्रत के 5 अहम न‍ियम

Updated Apr 01, 2021 | 07:01 IST

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा भक्ति भाव से करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Loading ...
गुरुवार व्रत में ध्यान रखने वाली बातें (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म के अनुसार केले में भगवान विष्णु का वास होता है
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है
  • पीला वस्त्र पहनने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं

Guruvar Vrat ke niyam : हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान के नाम पर समर्पित है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के नाम पर समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के भक्त उनकी पूजा आराधना उपवास करके करते है। ऐसी मान्यता है कि इस भगवान विष्णु की पूजा अर्चना श्रद्धा के साथ करने पर भगवान सभी मनोकामना को पूर्ण करने के साथ-साथ दुख विपत्ति को हमेशा के लिए दूर कर देते हैं। आपको बता दें कि भगवान विष्णु को पीला वस्त्र बहुत ही पसंद है। यदि आप भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते है, तो पीला वस्त्र उस दिन जरूर पहनें। 

भगवान विष्णु की पूजा आराधना नियम पूर्वक करने से सभी कार्य सफल होते है। तो आइए जाने भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

भगवान विष्णु की पूजा करने में ध्यान रखने वाली बातें

1. केले का बिल्कुल ना करें सेवन

 यदि आप भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं तो उस दिन केले का सेवन बिल्कुल ना करें। हिंदू धर्म के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु का पास माना जाता है।

2. पीली वस्तुओं का करें दान

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने के बाद गुड़, पीला कपड़ा, चने की दाल और केला भगवान को अर्पित करके गरीब को दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

3. चावल या खिचड़ी का सेवन बिल्कुल ना करें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने के बाद पीला भोजन ही ग्रहण करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न रहते है। इस दिन भूलकर भी काली दाल की खिचड़ी और चावल का सेवन ना करें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से धन की हानि होती है। भगवान विष्णु को चावल की जगह तिल अर्पित करें।

4. गाय को रोटी अवश्य खिलाएं

 हिंदू धर्म के अनुसार गाय में कई करोड़ देवताओं का वास माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से सभी कष्ट दूर होते हैं।

5. बाल और नाखून को बिल्कुल ना काटें

हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार के दिन नाखून और बाल काटने से गुरु कमजोर होता है। इससे धन की हानि होती है। शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को इस दिन बाल और कपड़े धोने से मान की हानि होती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल