लाइव टीवी

जनवरी में आएगा Anushka Sharma-Virat Kohli के घर नन्‍हा मेहमान, जानें कैसे होते हैं इस माह में जन्‍मे बच्‍चे

Updated Aug 29, 2020 | 06:00 IST

january mein hone wale bachche : जनवरी माह में जन्‍म लेने वाले बच्‍चों को पैदाइशी लीडर माना जाता है। ये रचनात्‍मक होने के साथ ही प‍िता के प्रत‍ि ज्‍यादा झुकाव रखते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Anushka Sharma and Virat Kohli
मुख्य बातें
  • व‍िराट अनुष्‍का ने दी है घर में नन्‍हा मेहमान आने की गुड न्‍यूज
  • जनवरी 2021 में होगी अनुष्‍का शर्मा की ड‍िलीवरी
  • जनवरी में होने वाले बच्‍चे अक्‍सर अपने पिता के ज्‍यादा करीब होते हैं

व‍िराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने अपने घर नन्‍हा मेहमान आने की गुड न्‍यूज दी है। उनकी सोशल मीडिया पोस्‍ट के मुताब‍िक अनुष्‍का शर्मा की ड‍िलीवरी 2021 में होगी। बेशक नए साल का आगाज ये पावर कपल एक खुशखबरी के साथ करेगा। और अगर ज्‍योत‍िष के नजर‍िए से देखा जाए तो जनवरी माह में जन्‍म लेने वाले बच्‍चे बहुत कुशाग्र और रचनात्‍मक होते हैं। 

क्र‍िएट‍िव होते हैं ये बच्‍चे
जनवरी माह में जन्म लेने वाले बच्चे बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। उनका शरीर बहुत ही स्वस्थ व सुंदर होता है। इसी माह के मध्य में 15 के आस पास मकर संक्रांति भी आती है। जनवरी माह के बच्चे अपनी पढ़ाई प्रायः संपूर्ण करने के बाद देश विदेश में अपने खुद के व्यवसाय या क्रिएटिव फील्ड में काम करते हैं। 

माघ माह होता है शुभ 
हिंदी पंचांग के ह‍िसाब से इस समय माघ माह पड़ता है  जो कि बहुत ही शुभ है। माघ माह तप व धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही पवित्र माह होता है। माघ माह में लोग नदी के तट पर कल्पवास व तप भी करते हैं। यह माह सूर्य शनि की राशि में जब आता है, उसके बाद का समय बहुत ही बेहतर है। उस दौरान होने वाले बच्चे खेल की दुनिया में विश्व प्रसिद्ध होते हैं। फ‍िल्म इंडस्ट्री के नामी कलाकार व फ‍िल्म निर्देशक हो सकते हैं। 

इस तरह होता है सूर्य का प्रताप 
ये बहुत धर्मिक व दानी प्रवृति के होते हैं। इनका अपना खुद का बहुत बड़ा व्यवसाय होता है। सूर्य के शुभ प्रभाव के कारण बहुत ही यशश्वी व प्रसिद्ध होते हैं। साथ ही इनमें लीडरश‍िप गुण भी गजब के होते हैं। ये बच्‍चे माता पिता के आज्ञाकारी होते हैं, हालांक‍ि पिता से इनका लगाव बहुत ज्यादा होता है। अगर राजनीति में जाएं तो यहां भी अपनी भी बहुत ही सफल व उच्च पद की प्राप्ति करते हैं।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल