लाइव टीवी

July 2021 wedding dates: जुलाई 2021 में इन 6 दिन हैं शाद‍ी-विवाह के मुहूर्त, फ‍िर चातुर्मास में लगेगी रोक

Updated Jul 01, 2021 | 07:12 IST

July Wedding Dates 2021: जुलाई 2021 में व‍िवाह के कुल 6 लग्न और मुहूर्त हैं। इसके बाद शादी ब्याह का शुभ मुहूर्त नवंबर माह में 14 से आरंभ होगा। बीच के समय में चातुर्मास के चलते रोक रहेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
जुलाई 2021 में व‍िवाह के शुभ मुहूर्त (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • जुलाई में विवाह के हैं कुल 6 शुभ मुहूर्त
  • 20 जुलाई से आरंभ होगा चातुर्मास, शुभ कामों पर लग जाएगी रोक
  • 14 नवंबर को चातुर्मास होगा समाप्त, फ‍िर खुलेंगे शादी के योग

July 2021 Shadi Muhurat Dates in Hindi: साल 2020 के बाद शुभ मुहूर्त के दौरान भी कोरोना की दूसरी लहर ने शादी ब्याह पर ग्रहण लगा दिया था। लेकिन दूसरी लहर की समाप्ति और वैक्सीनेशन के बाद फिर शादी की शहनाई और गाजे बाजे की धुन वापस लौट आई है। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जो जुलाई के लिए शादी ब्याह का शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं।

आपको बता दें जुलाई 2021 महीने में कुल 6 लग्न और मुहूर्त हैं। इसके बाद फिर शादी ब्याह के शुभ मुहूर्त 14 नवंबर से आरंभ होंगे। पंचांग के अनुसार इस लेख में हम आपके लिए जुलाई में शुभ मुहूर्त (July Shadi Vivah Muhurat Dates 2021) लेकर आए हैं। 

Best Auspicious Hindu Marriage Dates in July 2021, wedding dates in july 2021, जुलाई 2021 में शादी का शुभ मुहूर्त

जुलाई में शादी ब्याह का शुभ मुहूर्त 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। आइए जानते हैं जुलाई में शुभ मुहूर्त और लग्न।

1 जुलाई, 2021 – शुक्रवार
2 जुलाई, 2021 – शुक्रवार
7 जुलाई, 2021 – बुधवार

13 जुलाई, 2021 – मंगलवार
15 जुलाई, 2021 – बृहस्पतिवार
16 जुलाई, 2021 – शुक्रवार

यदि आप जुलाई 2021 के बाद शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको तीन महीने से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि जुलाई के बाद अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में शादी ब्याह का कोई लग्न नहीं है।

20 जुलाई से लगेगा चातुर्मास, chaturmas 2021 date 
आपको बता दें 20 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी होने से वैवाहिक व मांगलिक कार्य पर पाबंदी लग जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु शयन के लिए क्षीरसागर में चले जाते हैं, जिससे सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है।

इसके बाद 14 नवंबर को देवउठयानी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निद्रा से जागृत होने के बाद फिर से शुभ मुहूर्त (Shadi Vivah Muhurat after July 2021) का आरंभ होगा। इस चार मास के अंतराल को चातुर्मास कहा जाता है, सनातन हिंदु धर्म में चातुर्मास के दौरान शादी ब्याह के साथ सभी शुभ कार्यों पर प्रतिबंध लग जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल