लाइव टीवी

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time Today: किस जगह कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? ना दिखने पर क्या करें

Updated Oct 24, 2021 | 20:49 IST

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time Today (आज चाँद निकलने का समय क्या है 2021 | आज चाँद कब निकलेगा 2021): करवा चौथ का व्रत 24 अक्‍टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के साथ पूरा दिन निर्जला उपवास करती हैं। व्रत का समापन चंद्र देव के दर्शन के बाद अर्घ्‍य देकर होता है।

Loading ...
karwa chauth moonrise time (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • चंद्र दर्शन के समय जल एवं दूध से दें अर्घ्‍य
  • चंद्रमा को छलनी से देखने के बाद पति का देखें चेहरा
  • शाम को पूजा के समय करवा चौथ की कथा कहें

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time Today (आज चाँद निकलने का समय क्या है 2021 | आज चाँद कब निकलेगा 2021): हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर 2021, दिन रविवार को है। ये व्रत सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चंद्रोदय पर उन्‍हें अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है। इस दिन चांद के निकलने का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से होता है।

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time Today Live: Check here

ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार इस साल करवा चौथ पर चंद्रमा अपने सर्वप्रिय नक्षत्र रोहिणी में उदित होंगे जो अत्यंत शुभ माना जाता है। यह संयोग पांच साल बाद बन रहा है। करवा चौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर 2021 की शाम  06 बजकर 55 मिनट से लेकर रात के लगभग 9 बजे तक रहेगा। इसके अलावा करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात के 8 बजकर 12 मिनट पर रहेगा। हालांकि अलग अलग शहरों के अनुसार चांद निकलने के समय में अंतर हो सकता है। 

अलग अलग शहरों में चांद निकलने का समय 

दिल्ली- 08 बजकर 08 मिनट
मुंबई- 08 बजकर 47 मिनट
बेंगलुरु- 08बजकर 39 मिनट
आगरा- 08 बजकर 07 मिनट
मेरठ- 08 बजकर 05 मिनट
 

लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट
गोरखपुर- 07 बजकर 47 मिनट
मथुरा- 08 बजकर 08 मिनट
बरेली- 07 बजकर 59 मिनट
 

सहारनपुर- 08 बजकर 03 मिनट
रामपुर- 8 बजे
इटावा- 08 बजकर 05 मिनट
फर्रुखाबाद- 08 बजकर 01 मिनट
जौनपुर- 07 बजकर 52 मिनट
 

कोलकाता- 07 बजकर 36 मिनट
जयपुर- 08 बजकर 17 मिनट
देहरादून- 8 बजे
पटना- 7 बजकर 42 मिनट

करवा चौथ का चांद ना देख पाने पर क्या करें?

वैसे तो हमने आपको ऊपर अलग अलग प्रमुख शहरों में चांद निकलने के समय बताए हैं लेकिन एनसीआर व कुछ अन्य हिस्सों में मौसम की खराबी के चलते चांद के दिखने में परेशानी भी आ सकती है, ऐसे में शास्त्रों के अनुसार कुछ उपाय आप कर सकते हैं।

अगर मौसम की खराबी या अन्य किसी कारण से चंद्रमा के दर्शन में परेशानी है तो सुहागन महिलाएं भगवान शिव के मस्तक पर मौजूद रहने वाले चंद्र के दर्शन करके भी अर्घ्य देने की रस्म कर सकती हैं। इसके अलावा प्लेट पर चावल अथवा सफेद चंदन से चंद्रमा की आकृति बनाकर भी चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न कर सकते हैं।

इसके अलावा चन्द्रमा की मानसिक पूजा करके पूर्व दिशा में अर्घ्य देकर पूजा कर सकते हैं। देश के किसी नगर में जहां मौसम अनुकूल हो और वहां चन्द्र दर्शन हो रहे हों तो वहां से किसी भी के चन्द्रोदय की तस्वीर यानी फोटो फोन के व्हाट्सएप पर मंगवा कर भी अर्घ्य अर्पित कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल