लाइव टीवी

Karwa Chauth Moon Timing: जानें, कौन से शहर में कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद?

Updated Oct 27, 2018 | 11:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Karwa Chauth 2018 Moon Timing: करवा चौथ पर हर सुहागन महिला चांद के निकलने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करती है। आज यानि करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा यहां जानें।

Loading ...
करवा चौथ चांद निकलने का समय

Karwa Chauth Moon Timing: Karwa Chauth की पूजा पर जिस चीज का सबसे ज्यादा महत्व होता है वह है चांद। इस व्रत की पूजा शाम को चांद देखने निकलने पर ही की जाती है। चांद निकलने पर सुहागिनें अर्घ्य देकर अपना व्रत तोड़ती हैं इसके बाद ही उनकी पूजा संपन्न होती है। इस त्योहार में सुहागिनें घंटों चांद निकलने का इंतजार करती हैं ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आपके शहर में चांद कब निकलने वाला है। 
इस बार करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त सायंकाल 6:35 से रात 8:00 तक है। अर्घ्य रात 8 बजे के बाद चांद देखने के बाद दिया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपके शहर में इस करवा चौथ चांद निकलने का समय क्या है।

Also read: Karwa Chauth Moon Timing: करवा चौथ आज, जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कब निकलेगा चांद
दिल्ली में रह कर करवा चौथ करने वाली सुहागिनों को 7.55 PM पर चांद के दर्शन होंगे।
मुंबई में चांद निकलने का समय 08:58 PM है।

इन छोटे शहरों में कब निकलेगा चांद

  1. अमृतसर- 08:28 PM
  2. इंदौर -  08:38 PM
  3. उदयपुर- 08:45 PM
  4. अजमेर- 08:39 PM
  5. अंबाला- 08:25 PM
  6. अहमदाबाद- 08:52 PM
  7. इलाहाबाद- 08:12 PM
  8. कोलकाता- 07:49 PM
  9. करनाल- 08:24 PM
  10. कानपुर- 08:17 PM
  11. कुरुक्षेत्र- 08:25 PM
  12. जयपुर- 08:34 PM
  13. गाज़ियाबाद- 08:24 PM
  14. ग्वालियर- 08:25 PM
  15. गुड़गांव- 08:27 PM
  16. चंडीगढ़- 08:22 PM
  17. चेन्नई- 08:37 PM
  18. लखनऊ- 08:13 PM
  19. जम्मू- 08:26 PM
  20. जालंधर- 08:28 PM
  21. जोधपुर- 08:46 PM
  22. देहरादून- 08:20 PM
  23. पटियाला- 08:26 PM
  24. रांची-    7.31 PM
  25. पंचकूला- 08:22 PM
  26. पानीपत- 08:26 PM
  27. पटना- 07:58 PM
  28. फरीदाबाद- 08:26 PM
  29. मेरठ- 08:23 PM
  30. सोनीपत- 08:26 PM
  31. लुधियाना- 08:26 PM
  32. शिमला- 08:21 PM
  33. वाराणसी- 08:08 PM
  34. रोहतक- 08:24 PM
  35. हिसार- 08:31 PM

    Also read: Karwa Chauth 2018 Date time: कुछ ही घंटो में दिखेगा करवा चौथ का चांद, जानें पूजा का शुभ समय, मुहूर्त एवं विधि
     

यूं तो पूरे भारत में चंद्रमा निकलने का समय रात 7.28 से 8:14 बजे तक बताया जा रहा है। वहीं पूजा के लिए का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से शाम 6:47 बजे तक का है।

ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का प्रमुख व्रत है और जो भी महिला पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत करती है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल