लाइव टीवी

Kharmas 2020: खरमास के दौरान करें ये 6 उपाय, दूर होंगी धन से जुड़ी हर समस्या

Updated Dec 15, 2020 | 08:00 IST

Take measures to avoid money crisis in Kharmas: 15 दिसंबर यानी आज से खरमास लग रहा है। इस मास में धन संकट से उबरने के लिए 6 उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों से आपको ऐशवर्य की भी प्राप्ति होगी।

Loading ...
Take measures to avoid money crisis in Kharmas, खरमास में धन संकट से बचने के उपाय
मुख्य बातें
  • खरमास में धन संकट से बचने के लिए पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।
  • खरमास में लक्ष्मी स्त्रोत या कनकधारा स्तोत्र का पाठ जरूर करें।
  • खरमास में प्रतिदिन तुलसी के समक्ष घी का दीया जरूर जलाएं।

खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य निषेध होता है, क्योंकि इन कार्यों पर देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है, लेकिन खरमास में धार्मिक कार्य प्रमुखता से करने चाहिए। माना जाता है कि खरमास में समस्याओं से मुक्ति के लिए उपाय करने भी बहुत कारगर होते हैं। ऐसे में यदि आप धन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कुछ उपाय इस माह में करने चाहिए। खरमास में किसी भी दिन आप ये उपाय कर सकते हैं। इन उपायों से आपके धन संकट की समस्या दूर होगी और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। इस मास में जप-तप व दान करने का विधान होता है। तो आइए जानें कौन से उपाय आपकी समस्या को खत्म कर सकते हैं।

1.    खरमास में एकादशी व्रत का बहुत महत्व होता है। यह मास भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है और वे भगवान विष्णु का ही अवतार हैं। इस मास में तुलसी दल का भोग लगाना और तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। खरमास में पड़ने वाली एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। इस व्रत के करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है

2.    खरमास में प्रतिदिन तुलसी पूजा करें और शाम के समय घी का दीया जरूर जलाएं। साथ ही ओम नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करते हुए 11 बार तुलसी जी की परिक्रमा भी करें। इससे मनुष्य को यश व ऐशवर्य की प्राप्ति होती है। खरमास में तुलसी पूजा करने से सभी ग्रह-नक्षत्र के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।

3.    खरमास में लक्ष्मी स्त्रोत या कनकधारा स्तोत्र का पाठ जरूर करें। इससे आपके धन से जुड़ी हर समस्या का निदान होगा। इस पाठ से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है। इसके पाठ से शत्रुओं का भी नाश होता है और सफलता के मार्ग खुलते हैं।

4.    खरमास में हर दिन पीपल के वृक्ष जल अर्पित कर शाम को दीपदान करें। इससे धन का संकट दूर होता है। यदि आप कर्ज से दबे हैं तो ये उपाय जरूर करें। ऐसा करने से न सिर्फ कर्ज और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी बल्कि जीवन की सभी समस्याएं भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।

5.    खरमास में केवल माता लक्ष्मी की पूजा न करें, उनके साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करें। इसलिए उनको लक्ष्मी नारायण कहा जाता है। खरमास में केवल भगवान विष्णु या केवल लक्ष्मीजी की पूजा लाभकारी नहीं मानी जाती। जितना दोनों की साथ में पूजा करना शुभ फलदायी होती है। नियमित इनकी पूजा करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन संबंधित समस्याओं का अंत होता है।

6.    खरमास में ‘गोवर्धनधरवन्देगोपालं गोपरूपिणम् गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्’मंत्र का जाप जब समय मिले करते रहें। ये उपाय आपके जीवन के हर संकट को हर लेंगे।
खरमास में आपके ये उपाय जीवन की तमाम समस्याओं का हल हैं। यदि आप ये उपाय पूरे माह करें तो इसके त्वरित परिणाम मिलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल