लाइव टीवी

Couple Fight: जीवनसाथी से होती रहती है लड़ाई तो कुंडली में लगा है ये ग्रहदोष, जानें इसे खत्म करने के उपाय

Updated Mar 10, 2022 | 07:37 IST

Reason Behind Couple Fight: अक्सर आपने देखा होगा कुछ कपल्स हमेशा झगड़ा करते रहते हैं या फिर उनमें हाथापाई तक हो जाती है। जबकि कुछ कपल्‍स में देखा गया है कि जीवनसाथी एक-दूसरे पर विश्वास करने के बजाय शक करते हैं। क्या आप जानते हैं इसमें उनका नहीं बल्कि ग्रहों का दोष है?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
zodiac signs argue the most
मुख्य बातें
  • पति पत्नी में मन मुटाव की वजह है ग्रहदोष
  • मंगल को कलह का कारक माना जाता है
  • मांगलिक दोष होने पर आपस में बढ़ता है कलह

Couple Fight : अक्सर आपने देखा सुना होता पति पत्नी में सम्बन्ध विच्छेद हो जाता है। घर में दोनों के मध्य लड़ाई कलह बनी रहती है, मधुरता खत्म होने लगती है। एक-दूसरे का कुछ भी कहा गया कड़वा लगता है तो ऐसी स्थितियां कुंडली में पड़े निर्बल ग्रहों की वजह से उत्पन्न होती है। जिनको हम अक्सर अनदेखा किये रहते है। पति-पत्नि के बीच मनमुटाव होने का सबसे बडा कारक चंद्रमा होता है। जब यह निर्बल स्थिति या दूसरे भावों में विराजित होता है तब ये खामियां उत्पन्न होती हैं। इस कमजोर ग्रह के प्रभाव से आप बचना चाहते है और आप भी इससे पीड़ित हो तो करें यह उपाय आपको इससे जरूर लाभ होगा।

Also Read: क्या है मांगलिक दोष, जानें इसके नुकसान और इसे दूर करने के उपाय

चंद्र ग्रह है कलह का जिम्मेदार

ज्यादातर लोग मंगल को कलह का कारक मानते है, क्योंकि यह तेज ग्रह माना जाता है। आपकी कुंडली में मांगलिक दोष होने पर भी पति-पत्नि के बीच में कलह का कारण मानते है। लेकिन पति-पत्नि के संबंधो के बीच कलह उत्पन्न करने का अधिकाधिक योगदान चंद्र ग्रह का भी होता है।

चंद्र ग्रह के साथ ही शुक्र ग्रह भी मचा सकता है वैवाहिक जीवन में हलचल

  • अगर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर हो और इसके साथ ही शुक्र ग्रह भी कमजोर हो रहा हो तो यह वैवाहिक जीवन में कलह या अनचाही हलचल का कारण बनता है।
  • चंद्रमा जब भी कलह का कारण बनता है तो जीवनसाथी में शक और भ्रम की भावना पैदा करता है और अनावश्यक रूप से झगड़ा करवाता है जिसका कोई भी मुख्य विशेष कारण नहीं होता।
  • चंद्रमा यदि अधिक पीड़ित हो तो कई बार अलगाव के योग और परिवार के सुख से वंचित कर मानसिक शान्ति को भंग कर देता है, जिससे कई बार लोग आत्महत्या जैसे विचार करने लगते है।
  • वैवाहिक सुख को देखने के लिए सबसे पहले चंद्रमा पर विचार जरूर करना चाहिए। चंद्रमा कुटुंब भाव का नैसर्गिक कारक है और मानसिक शान्ति को दर्शाता है। मंगल अचानक से क्रोध देता है किन्तु चंद्रमा से मिला कलह लंबे समय तक पीड़ा देता है और अंदर-अंदर ही डिप्रेशन देता है।

चन्द्र ग्रह के दोष को खत्म करने के उपाय

इससे बचने के लिए सबसे पहले अपने चंद्रमा (मन) को मजबूत करना परम आवश्यक होता है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति के अनुसार उपाय करने से उसके द्वारा मिल रही पीड़ा में कुछ हद तक आपसी सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है। आए दिन के सम्बंध-विच्छेदों लड़ाई-झगड़ों को कम किया जा सकता है। तब व्यक्ति अपने वैवाहिक जीवन मे सुखी होता है। किसी भी उत्तम ज्योतिषि से अपने चंद्रमा की स्थिति पता करके उचित उपाय प्राप्त करे तो वैवाहिक जीवन में प्रेम और संपूर्णता प्राप्त होगी।

Also Read: नाड़ी दोष के कारण शादी में आ सकती हैं ये दिक्कतें, इन कारगार उपायों से इसे करें दूर

चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है। उनको भगवान शिव की नित्य पूजा अर्चना करनी चाहिए। शिवजी पर जल में शक्कर डाल कर चढ़ाएं, क्योंकि चंद्रमा भगवान शिव के सिर पर विराजमान है। इसलिए शिवपूजन से चंद्र ग्रह के बुरे प्रभाव खत्म होते हैं। साथ ही अपनी माता के चरण स्पर्श करने चाहिए।

चावल के दाने या शुद्ध चांदी का टुकड़ा अपने साथ रखें। साथ ही बहते जल में चावल मिश्री के दाने प्रवाहित करने से भी यह ग्रह मजबूत होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल