लाइव टीवी

अंक शास्‍त्र से जानें कौन सा नंबर है आपके लिये लकी और कौन सा रंग चमकाएगा भाग्‍य

Updated Jul 05, 2019 | 00:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अंक ज्योतिष काफी सटीक जानकारी देता है अगर आप अपने मूलांक से अपने बारे में जानना चाहें। कौन सा रंग, ग्रह, और दिशा किस मूलांक के लिए शुभकारी है, आइए जानें।

Loading ...
numerology (Pixabay)

हर कोई यह जानना चाहता है कि जब भी वह कोई शुभ काम करना चाहे तो कब करे।उसके लिए कौन सा दिन या अंक शुभ है। यही नहीं किस दिशा में उसे अपने लिए बेहतर लाभ मिल सकते हैं। यह सब जानकारी आपको अंक ज्योतिष से मिल सकती है। इतना ही नहीं आपका शुभ रंग क्या है और किस रंग के कपड़े आपको पहनना लाभ देंगे यह भी अंक ज्योतिष बताता है।

साथ ही किन अंक वालों से आपको सावधान रहने की जरूरत है यह आपके जन्म मूलांक के आधार पर पता चल सकता है। यानी अंक ज्योतिष से आप अपने व्यक्तित्व, ग्रह-गोचर और दशा-दिशा सब कुछ जान सकते हैं। खास बात यह है कि अंक ज्योतिष काफी सटीक माना गया है। इस अंक ज्योतिष की जानकारी से आप स्वयं अपने भविष्य के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। तो आइए आज जन्म मूलांक से कुछ ऐसी ही जानकारियां लें।

Also read: तेज दिमाग के साथ अति भाग्यशाली होते हैं छह उंगलियों वाले लोग, तेजी से काम करता है दिमाग

अंक शास्त्र से जानें अपना शुभ रंग और लकी नंबर

मूलांक 1 :- जिनका जन्म मूलांक एक होता है ऐसे लोग स्वतंत्र व्यक्तित्व वाले माने गए हैं। ऐसे लोग आत्मनिर्भर, दृढ़ प्रतिज्ञा वाले, दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ विशिष्ट व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। 1 मूलांक का स्वामी सूर्य माना गया है। एक अंक वालों का आकषर्ण हमेशा चार अंक वालों के साथ होता है। इनके लिए शुभ तिथि 1,10,19 एवं 28 तारीख है जबकि इनके लिए शुभ दिन रविवार एवं सोमवार होता है। शुभ रंग पीला, हरा एवं भूरा होता है। इन्हें अपने घर, ऑफिस या जहां ये ज्यादा वक्त गुजारते हैं वहां इस रंगों से ही दीवारों को रंगवाना चाहिए। इनके लिए छह और आठ अंक वाले शत्रु होते हैं। इनकी शुभ दिशा ईशान कोण होती है।

मूलांक 2 :- जिनका मूलांक दो हे ऐसे लोग मन से जुड़े हुए इंसान होते हैं। इनमें आकर्षण भी होता है और सह्रदय भी ये होते हैं। साथ ही इनमें सहानुभूति, संदेह, घृणा एवं दुविधा भी बहुत होती हे। इनका प्रतिनिधित्व ग्रह चंद्रमा होता है। इनके लिए 2,11, 20, 29 तारीख अति शुभ होती है। दिन में रविवार, सोमवार एवं शुक्रवार श्रेष्ठ दिन होते हैं. सफेद एवं हल्का हरा इनके लिए शुभदायी रंग माना गया है। इनके लिए उत्तर दिशा शुभ है।

मूलांक 3 :- तीन मूलांक वालों के स्वामी देव गुरु वृहस्पति हैं। ऐसे लोग विकाशील होते हैं। इनमें बुद्धि बहुत होती है। धन और सफलता इन्हें मिलती हैं। इनके लिए 3, 12, 21 एवं 30 तारीख शुभदायी हैं। मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन श्रेष्ठ होता है। इनके लिए पीला और गुलाबी रंग अतिशुभ है। दक्षिण, पश्चिम एवं अग्नि कोण इनके लिए श्रेष्ठ दिशा मानी गई है।

Also read: जन्म मूलांक से जानें कैसी शादी करेंगे आप, लव मैरिज या अरेंज

मूलांक 4 :- इस मूलांक के स्वामी राहु हैं। ऐसे लोग हैसियत वाले, भौतिक सुख संपदा, सम्पत्ति मालिक और खुशहाल होते हैं। इनके लिए 2, 11, 20 एवं 29 तारीख शुभ मानी गई है। रविवार, सोमवार एवं शनिवार इनका श्रेष्ठ दिन है। शनिवार इनके लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ है। नीला एवं भूरा रंग शुभदायक है। इनके लिए उत्तर या पूर्व दिशा शुभदायक है।

मूलांक 5 :- मूलांक पांच के स्वामी बुध हैं और ऐसे लोग बेहद ही बुद्धिमान और विवेक वाले होते हैं। इनके लिए शुभ दिन 5, 14 एवं 23 और शुभ दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार है। शुक्रवार सर्वाधिक शुभ है। इनके लिए शुभ रंग सफेद, खाकी एवं हल्का हरा रंग होता है। इनके शत्रु अंक 2, 6 और 9 हैं। इनके लिए शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम मानी गई है।

मूलांक 6 :- इस मूलांक के स्वामी शुक्र है. इस अंक वाले वैवाहिक जीवन, प्रेम एवं प्रेम-विवाह, आपसी संबंध, सहयोग, सहानुभूति, संगीत, कला, अभिनय एवं नृत्य आदि में विशेष रुचि वाले होते हैं। इनका शुभ अंक 6,15 एवं 24 है और दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार है। शुक्रवार सर्वश्रेष्ठ दिन माना गया है। इनके शुभ रंग आसमानी, हल्का एवं गहरा नीला एवं गुलाबी हैं। लाल एवं काले रंग का इनके लिए प्रयोग वर्जित है। पूर्व या दक्षिण दिशा शुभ है।

मूलांक 7 :- इस अंक का स्वामी केतु होते है। इनमें आपसी ताल मेल, साझेदारी, समझौता, अनुबंध, शान्ति, आपसी सामंजस्य बहुत होता है लेकिन कटुता भी कई बार जन्म लेती है। इनके शुभ अंक 7, 16 एवं 25 हैं। रविवार, सोमवार एवं बुधवार श्रेष्ठ हैं, जिसमें सोमवार सर्वश्रेष्ठ माना गया है। शुभ रंग हरा, सफेद एवं हल्का पीला होता है। इनके लिए शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम मानी गई है।

मूलांक 8 :- इस मूलांक के स्वामी शनि हैं और इनके लिए 8, 17 एवं 26 अंक शुभहोता है। ऐसे लोग में शारीरिक-मानसिक एवं आर्थिक कमजोरी देखने को मिलती है। लेकिन कई बार ये शनि की कृपा से बहुत आगे तक भी जाते हैं। रविवार, सोमवार एवं शनिवार शुभ दिन हैं। शनिवार सर्वाधिक शुभ माना गया है। भूरा, गहरा नीला, बैगनी, सफेद एवं काला शुभ रंग है। इनके लिए दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व दिशा शुभ हैं।

मूलांक 9 :- मूलांक नौ का स्वामी मंगल है और ऐसे लोग क्रोधी, ऊर्जा, साहस एवं तीव्रता के प्रतीक होते हैं। इनका प्रतिनिधि मंगल ग्रह करता है जो युद्ध का देवता है। इनके लिए 9, 18 एवं 27 अंक शुभ है और दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार शुभदायक है। गहरा लाल एवं गुलाबी शुभ रंग है। पूर्व, उत्तर-पूर्व एवं उत्तर-पश्चिम दिशा अतिशुभ हैं।

मूलांक के अनुसार अगर आपका ग्रह आपका साथ नहीं देता तो उस ग्रह की पूजा अर्चना करनी चाहिए तथा अपने प्रतिनिधित्व राशि की पूजा करें। इससे शुभफल मिलेंगे।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल