लाइव टीवी

Krishna Janmashtami 2022 Puja Timings: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पूजा के लिए मिल रहा है इतने मिनट का समय, जानिए शुभ मुहूर्त

Updated Aug 19, 2022 | 23:09 IST

Krishna Janmashtami 2022 Puja Muhurat, Time: इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को धूमधाम से मनाई जा रही है। इस साल पूजा के लिए मिलेगा केवल 44 मिनट का समय। जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त...

Loading ...
Krishna Janmashtami 2022 Date, Time And Puja Muhurat (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 18 और 19 अगस्त दोनों दिन मनाई जा रही है जन्माष्टमी।
  • रोहिणी नक्षत्र में हुआ था बाल गोपाल का जन्म।
  • विधि अनुसार श्री कृष्ण की पूजा करने से मिलती है उनकी असीम कृपा। 

Krishna Janmashtami 2022 Date, Time, Puja Muhurat:  भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन रोहिणी नक्षत्र में बाल गोपाल का जन्म हुआ था।  हर‌ साल भारत में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्मोत्सव पर लड्डू गोपाल की विधि अनुसार पूजा करने से समृद्धि, संतान प्राप्ति और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार किया जाता है और उनके झूले को भी सजाया जाता है। जानें इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी कब है और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा। (Krishna Janmashtami 2022 Date, Time, Puja Muhurat And Shubh Muhurat)

Janmashtami 2022 Puja Muhurat Today in Delhi, Noida, Ghaziabad, other cities

वर्ष 2022 में कब है कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022 Date, Tithi In Hindi) 

वर्ष 2022 में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:20 से प्रारंभ हो रही है जो अगले दिन यानी 19 अगस्त को रात 10:59 पर समाप्त हो जाएगी। चूंकि भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि पर मध्यरात्रि में हुआ था इसलिए जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जा रही है। लेकिन उदया तिथि 19 अगस्त को भी है ऐसे में कुछ लोग 19 अगस्त को भी यह त्योहार मना रहे हैं। अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि को भगवान श्री कृष्ण की विधि अनुसार पूजा होती है। पूजा में श्री कृष्णा को उनके प्रिय भोग चढ़ाए जाते हैं।

Krishna Janmashtami 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat And All You Need To Know

पूजा के लिए कब है शुभ मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2022 Puja Ke Liye Shubh Muhurat, Janmashtami 2022 Puja Muhurat) 

हिंदू पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी पर रात 12:03 से 12:47 नीशीथ काल रहने वाला है। ऐसे में कन्हैया की पूजा करने के लिए भक्तों को कुल 44 मिनट का शुभ मुहूर्त मिल रहा है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से पहले उनका श्रृंगार करें। पूजा के दौरान उन्हें पंचामृत या पंजीरी का भोग अवश्य लगाएं। जन्माष्टमी पर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से दोपहर 12:56 तक रहेगा। इसके साथ अमृत काल शाम 6:28 से 8:10 तक और धुव्र योग रात 8:41 से 19 अगस्त को रात 8:59 तक रहने वाला है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल