लाइव टीवी

Krishna Janmashtami : कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय! सुख, समृद्धि तथा यश की होगी प्राप्ति

Updated Aug 24, 2019 | 07:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव नियम से विधिवत मनाने से बालकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान का बाल रूप कष्टों को हर लेता है।

Loading ...
Krishna Janmashtami
मुख्य बातें
  • जमाष्टमी को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था
  • कष्टों को दूर करने वाले तथा भक्तों का सदा कल्याण करने वाले कृष्ण जगत के गुरु हैं
  • संतान प्राप्ति के लिए सन्तानगोपाल अनुष्ठान इस दिन करने से योग्य संतान की प्राप्ति होती है

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की कृपा बहुत ही आसानी से केवल श्रद्धा तथा समर्पण से ही प्राप्त की जा सकती है। जमाष्टमी को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। कष्टों को दूर करने वाले तथा भक्तों का सदा कल्याण करने वाले कृष्ण जगत के गुरु हैं। सुख तथा समृद्धि की प्राप्ति के लिए भक्त भगवान का जन्मोत्सव मनाते हैं।

गीत, नृत्य तथा संगीत से भगवान को प्रसन्न कर उनकी अविरल भक्ति प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन सुख, समृद्धि तथा आरोग्यता के लिए निम्न उपाय करें-

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय

1- आज भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव नियम से विधिवत मनाने से बालकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान का बाल रूप कष्टों को हर लेता है। जन्मोत्सव के समय भक्ति गीत गाने से बालकृष्ण प्रसन्न होकर आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति करवाते हैं।

2- यदि आप बहुत संकट में हैं तो इस महामंत्र का जप करें। यह महामंत्र तत्काल आपको कष्टों से मुक्त करेगा। 
हे माधव, हे मधुसूदन , हे चक्रधर , हे नृसिंह भगवान मेरी रक्षा करें।

3- संतान प्राप्ति के लिए सन्तानगोपाल अनुष्ठान इस दिन करने से योग्य संतान की प्राप्ति होती है। इस दिन सन्तानगोपाल मंत्र का पाठ बहुत लाभकारी है।

4- जो लोग रोगग्रस्त हैं ।किसी असाध्य रोग से पीड़ित हैं वो आज के दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा तथा नियम पूर्वक मनाएं।लोगों में प्रसाद बांटें।धूमधाम से किसी कृष्णमन्दिर की सजावट करवाने से तथा हरिकीर्तन करवाने से रोगों से मुक्ति मिलती है।

5- जो युवा प्रेम में हैं तथा विवाह में बाधा आ रही है।वो जमाष्टमी का निराजल व्रत रखकर रात्रि 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाकर जल ग्रहण करें तथा प्रसाद वितरण करें।

6- जिनकी संतान अध्ययन में कमजोर है।वो आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ,अवश्य लाभ होगा।

7- यदि आप बहुत परिश्रम करते हैं लेकिन उस अनुपात में सफलता नहीं मिल रही है तो श्री सूक्त का पाठ करें तथा साथ में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी करें।ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।

8- जमाष्टमी को दान का बहुत महत्व है।भंडारा करवाने से सुख तथा समृद्धि आती है।

9- यदि आप पारिवारिक कलह से परेशान हैं तो ग्वाल बालों के साथ भगवान की दही खाते तस्वीर घर में स्थापित करें।

उपर्युक्त उपायों से आप बहुत आसानी से जन्माष्टमी के दिन कर सकते हैं।ऐसा महान अवसर बहुत कम आते हैं।दैहिक,दैविक तथा भौतिक तापों को श्री कृष्ण हर लेते हैं तथा जीवन को सुखमय बनाते हैं।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल