लाइव टीवी

Laal Kitab ke Upay for Marriage: रिश्तों की लग जाएगी लाइन, लाल किताब के ये 7 उपाय अपना कर देंखें

Updated Jun 29, 2020 | 07:28 IST

Lal Kitab ke Upay acha ladka or achi ladki paane ke : अगर आपकी शादी के लिए रिश्ते नहीं मिल रहे या आपकी शादी में अड़चने आ रही हैं तो लाल किताब के ये अचूक उपाय आपके लिए रिश्तों की लाइन लगा देंगे।

Loading ...
Lal kitab Tricks : अच्‍छा लड़का या लड़की पाने के
मुख्य बातें
  • जल्दी विवाह के लिए हर पूर्णिमा पर वट वृक्ष की परिक्रमा करें
  • मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए शिव-पार्वती पूजा करनी चाहिए
  • बृहस्पतिवार के दिन कुश के पौधे में भोर के वक्त जल दें

कई बार ग्रहों और नशत्रों के चाल या कुंडली में कुछ कमियों के कारण विवाह होने में दिक्कत आती है। या तो रिश्ते आते नहीं, अगर आते हैं तो बात नहीं बन पाती। विवाह में देरी माता-पिता के लिए ही नहीं कई बार विवाह योग्य लड़के-लड़कियों के लिए भी तनाव का कारण बन जाता है। सब कुछ अच्छा होते हुए भी रिश्ता यदि आपके पास नहीं आ रहा या बात नहीं बन रही तो आपको लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय जरूर अपनाने चाहिए जो आपकी समस्या का अद्भुत इलाज हैं। यदि आप कई उपाय करके थक चुके हैं तो यहां लाल किताब के ये उपाय जरूर अपना कर देखें, आपके लिए रिश्ते ही रिश्ते आने लगेंगे।

Ache or manchahe jeevansathi ke liye lal kitab ke upay 

  1. यदि आपके विवाह के लिए योग वर या वधू नहीं मिल रही तो कभी भी लोहे के बने बिस्तर पर न सोएं। साथ ही यह भी ध्यान दें कि विवाह योग्य लोगों को अपने बिस्तर के नीचे कभी भी लोहे की चीजें नहीं रखें। साथ ही बिस्तर के नीचे साफ-सफाई रखें।
  2. जल्दी विवाह के लिए हर बृहस्पतिवार को और हर पूर्णिमा के दिन वट वक्ष की परिक्रमा जरूर करें। कम से कम 108 बार परिक्रमा करना चाहिए। साथ ही वट वृक्ष, पीपल, केले के पेड़ में भी जल देना चाहिए। ऐसा करने से विवाह के योग्य जल्दी बनते हैं।
  3. बृहस्पतिवार भगवा बृहस्पति की पूजा करें और दो आटे के पेड़े पर थोड़ी सी हल्दी लगाकर उसे गाय को खिला दें। चाहे तो आप चने की दाल के साथ गुड़ भी खिला सकते हैं।
  4. यदि लड़की की शादी में बार बार दिक्कत आ रही या रिश्ता नहीं मिल रहा तो आप लड़की को शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए 5 नारियल शिवलिंग के आगे रख कर ऊँ श्रीं वर प्रदाय श्री नामः मंत्र का जाप पांच माला कराना चाहिए। जाप के बाद नारियल शिवलिंग पर चढ़ा दें।
  5. विवाह के लिए लड़के या लड़की के लिए शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इससे उनके मनचाहे वर या वधू की प्राप्ति होगी। साथ ही लड़के शिवलिंग पर कच्चा दूध, बिल्व पत्र, अक्षत, कुमकुम आदि चढ़ाकर पूजा करें।
  6. बृहस्पतिवार के दिन अपने नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी डाल कर नहाना चाहिए। साथ ही पीले भोजन को ग्रहण करना चाहिए। इससे विवाह के योग्य बलवान होते हैं।
  7. लड़कियों का बृहस्पतिवार के दिन सूर्य उगने से पहले कुश के पौधे में जल चढाना चाहिए और याद रखें ये करते हुए किसी की नजर न पड़े। ऐसा करने से विवाह योग बनने लगते हैं।

ये अचूक उपाय लड़का या लड़की दोनों ही कर सकते हैं, लेकिन एक बार में एक ही उपाय आजमाएं। वरना उपाय पूरी तरह फलीभूत नहीं होते। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल