लाइव टीवी

लाल किताब के अनुसार इस तरह करें मां दुर्गा की पूजा, बरसने लगेगी असीम कृपा

Updated Feb 03, 2021 | 07:34 IST

हिंदू धर्म शास्त्र में लाल किताब का विशेष महत्व है जिसके अंदर ऐसे कई उपायों की व्याख्या की गई है जिनका पालन करके इंसान सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है।

Loading ...
लाल किताब के उपाय / Lal Kitab ke Upay
मुख्य बातें
  • बुधवार के दिन की जाती है मां दुर्गा की पूजा
  • बुद्धि तेज करने के लिए बुधवार के दिन करना चाहिए उपवास
  • दुर्गा मां की भक्ति करने से मिलती है उनकी असीम कृपा 

Lal kitab ke totke, Bhudhvar ke Upay: लाल किताब एक ज्योतिषी ग्रंथ है जिसे हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान प्राप्त है। लाल किताब के अंदर ऐसे कई चमत्कारी उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करने से भाग्य बदला जा सकता है। इसके अंदर कई किस्मत चमकाने वाले उपाय भी मिलते हैं। लाल किताब के अंदर ऐसी कई बातें लिखी गई हैं जिनका पालन करके इंसान भगवान को प्रसन्न कर सकता है।

लाल किताब के अंदर बुध ग्रह के बारे में ऐसी कई बातें लिखी गई हैं जिन पर ध्यान देना आवश्यक है। लाल किताब के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश और मां दुर्गा का होता है इसीलिए इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। बुध ग्रह का ताल्लुक भगवान बुध से है जो चंद्रमा के पुत्र हैं।

ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन उपवास करने से कमजोर दिमाग वाले व्यक्ति की बुद्धि बढ़ जाती है। बुधवार के दिन व्रत करने से शांति, धन, विद्या और व्यापार में वृद्धि की जा सकती है। यहां जानिए लाल किताब में लिखे गए मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय। 

बुधवार के दिन करें मां दुर्गा की भक्ति
लाल किताब में यह कहा गया है कि बुधवार के दिन मां दुर्गा की भक्ति करनी चाहिए, ऐसा करने से मां दुर्गा खुश होती है और अपने भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करती हैं।

चढ़ाएं हरे रंग की चूड़ियां
बुधवार के दिन मां दुर्गा के मंदिर में हरी चूड़ियां चढ़ाना बहुत अनुकूल माना जाता है। इसके साथ आप नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल भी बांट सकते हैं। यह उपाय करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ‌

इस मंत्र का करें जाप
बुधवार के दिन आप अपने घर में या दुर्गा मां के मंदिर में ॐ दुर्ग दुर्गाय नमः का जाप जरूर कीजिए। ‌इस मंत्र का जाप करने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा आएगी और मां दुर्गा का वरदान मिलेगा। 

बुधवार के दिन कीजिए यह उपाय
अगर आप मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन नाक छिनवाकर दूसरे दिन गुरु का दान कीजिए। इसके साथ नाक में 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रहिए।



गाय को खिलाएं चारा
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाइए।

साबुत मूंग का करें दान
बुधवार के दिन साबुत हरे मूंग का दान कीजिए। इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि बुधवार के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए। 

तुलसी का गिरा हुआ पत्ता का खाएं
बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धो कर खाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

हरा रुमाल रखें साथ 
बुधवार के दिन अपने साथ हरा रुमाल रखना चाहिए, हो सकता है आपको कोई शुभ खबर सुनने को मिले।

औरतों का करें सम्मान 
बुधवार के दिन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनका अपमान करने से बचना चाहिए। बेटी, बहन, बुआ और साली का अपमान बुधवार के दिन कभी नहीं करना चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल