लाइव टीवी

Lal Kitab Ke Upay: क्या आप भी कर्ज के बोझ में दबे हैं? कर्जुमु्क्ति में काम आएंगे लाल किताब के ये 5 उपाय

Updated Jan 05, 2021 | 12:10 IST

Lal kitab Remedies: कर्ज को सबसे बड़ा बोझ माना गया है। कर्ज मुक्त होना आसान नहीं होता, लेकिन लाल किताब के कुछ उपाय ऐसे हैं जो आपको इससे मुक्ति दिला सकते हैं।

Loading ...
Lal kitab Remedies, लाल किताब के उपाय
मुख्य बातें
  • शनिवार के दिन कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं
  • कुंडली में ग्रहों के प्रकोप को शांत करने के लिए उपाय करें
  • कर्ज से मुक्ति के लिए शुक्रवार को करें ताले का अचूक उपाय

लाल किताब सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है और इसमें बहुत सी समस्याओं के उपाय मौजूद हैं। बस इन उपायों को अपनाने के लिए मन में विश्वास और लगन जरूरी है। लाल किताब में कर्ज से मुक्ति के पांच ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो मनुष्य को जरूर अपनाने चाहिए। ये उपाय भारी से भारी कर्ज से भी मुक्त करने वाले बताए गए हैं। यदि आपके धन से जुड़ी समस्या हो अथवा धन रुकता नहीं तब भी इन उपायों को अपना सकते हैं। तो चलिए जानें लाल किताब के ये अचूक कर्ज मुक्ति उपाय क्या हैं।

जानें, लाल किताब के कर्ज मुक्ति और धन प्राप्ति के उपाय

  1. यदि कर्ज आपके ऊपर चढ़ता जा रहा या आपकी किस्मत धन के मामले में साथ नहीं दे रही तो आप किसी भी शुक्रवार को एक ताले की दुकान से बंद ताला खरीदें। याद रखें ताला खरीदते हुए उसे खोल कर न तो खुद देखें न दुकानदार से दिखवाएं। चाबी के साथ बंद ताले को घर ले आएं। इसके बाद इस ताले को शुक्रवार की रात अपने सिराहने रखकर सो जाएं। अगले दिन शनिवार को ये ताला किसी भी मंदिर में रख आएं। जब भी कोई इस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत और धन का द्वार भी खुल जाएगा।

  2. यदि किसा ग्रह के बुरे प्रभाव के कारण आप कर्ज के बोझ से दबे हैं तो आपको इन ग्रहों से शुभ फल प्राप्त करने के लिए उपाय करने होंगे। यदि सूर्य कुंडली में बुरे प्रभाव दे रहा तो किसी भी रविवार के दिन बहते जल में तांबे का सिक्का या गुड़ प्रवाहित कर दें। साथ सूर्य को जल देना प्रारंभ करें। यदि चन्द्र नीच का है तो दूध को सिरहाने रख कर सोएं और अगले दिन कीकर की जड़ में इसे डाल दें। मंगल के प्रकोप से बचने के लिए सफ़ेद सुरमा आंखों में लगा कर बहते पानी में बताशे, शहद व सिंदूर प्रवाहित कर दें। बुध से शुभ फल पाने के लिए कन्याओं को हरे वस्त्र और हरी चुड़िया दान करें। गुरु कृपा के लिए माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं और केले के पेड़ की जड़ में जल, दाल और गुड़ चढ़ाएं। शुक्र को उच्च करने के लिए सफेद चीजों का दान करें। शनि के कष्ट से मुक्ति के लिए शमी के पेड़ की पूजा करें और पीपल के पेड़ में जल दे कर दीपदान करें। राहु को शांत करने के लिए जौ को दूध से धोकर बहते पानी में बहाएंऔर केतु को शांत करने के लिए काले और सफेद तिल बहते पानी में बहाएं।

  3. घर में धन संकट हो या कर्ज बढ़ता जा रहा हो तो रात में अपने सिरहाने एक बर्तन में जौ रख दें। अगली सुबह वही जौ गरीब को बांट दें। साथ ही घर में जब भी भोजन बने उसे तीन तीन कर दें। पहला कौवे को खिलाएं। दूसरा कुत्ते को और तीसरा गाय को खिलाने के बाद खुद खाएं।

  4. शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

  5. सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ मिला कर रोटियां बना लें और गुरुवार के दिन शाम के समय इसे गाय को खिलाएं। 3 गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।

याद रखें की लाल किताब के उपाय एक साथ कभी भी कई नहीं करने चाहिए। एक बार में एक ही उपाय आजमाएं और कुछ समय करने के बाद दूसरा उपाय करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल