लाइव टीवी

Lal Kitab upay: प्रतिकूल ग्रहों को करना है काबू, तो लाल किताब के ये उपाय आएंगे काम

Updated Feb 03, 2020 | 07:53 IST

हर जातक कि कुंडली में ग्रह कभी तेज तो कभी कमजोर होता है। कई बार ग्रह प्रतिकूल हो कर बेहद कष्टदायक भी हो जाते हैं। लाल किताब में हर ग्रह को अपने पक्ष में करने के उपाय दिए गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Lal Kitab remedies
मुख्य बातें
  • जिस ग्रह से प्रतिकूल प्रभाव मिल रहे हैं, उस दिन व्रत करें
  • केतु ग्रह की शांति के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं
  • बुध ग्रह की शांति के लिए मां दुर्गा और गणपति की पूजा करें

ज्योतिष शास्त्र में हर कष्ट के पीछे कारण बताया गया है, तो उसका उपाय भी बताया गया है। जन्म के साथ ही ग्रहों की चाल भी शुरू हो जाती है। ज्योतिष मानता है कि किसी के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के पीछे ग्रहों का ही असर होता है। 

सभी ग्रह किसी के लिए हमेशा अनुकूल रहे यह संभव नहीं है, क्योंकि ग्रहों के भी अपने मित्र और शत्रु होते हैं। ऐसे में यदि किसी शत्रु ग्रह के घर में अच्छा ग्रह बैठा हो तो भी वह ग्रह अपने अच्छे प्रभाव नहीं डाल पाता। इसलिए जरूरी हो जाता है कि शत्रु ग्रह को शांत करने के लिए कुछ उपाय किए जाएं। लाल किताब में हर ग्रह के लिए कुछ न कुछ उपाय बताए गए हैं। 

लाल किताब के उपाय, ग्रहों के बुरे प्रभाव कर देंगे खत्म

1-सूर्य हो कुपित तो करें ये उपाय
सूर्य ग्रह यदि प्रतिअनुकूल प्रभाव दे रहा हो तो आपको ग्रह शांति के लिए रोज सुबह तांबे के लोटे से जल देने के बाद आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साथ ही सूर्य को प्रसन्न करने के लिए पिता की सेवा करें और जब सूर्य को जल दे तो उस जल में रोली और लाल रंग के फूल को जरूर डालें। गरीबों में चीनी या गुड़ का दान करें। 

2-चंद्र ग्रह की अनुकूला के लिए
चंद्र को प्रसन्न करने के लिए ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप जरूर करें। इसके साथ शिव मंदिर जा कर जटा वाले नारियल, सफेद चंदन, बेलपत्र और सफेद मिठाई का भोग भी लगाएं। चंद्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के व्रत करें और रात के समय सफेद वस्त्र पहनें। 

3-मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए
मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालिसा का पाठ करना जरूरी है। साथ ही हनुमान जी का चमेली का तेल, केसरी सिंदूर और शुद्ध घी से पूजा करें। 

4-बुध ग्रह की प्रसन्नता के लिए
बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए केवल गणपति की पूजा ही नहीं बल्कि मां दुर्गा की पूजा करना भी जरूरी होता है। इस दिन हरे रंग दाने पक्षियों को खिलाएं और हरा चारा गाय को खिलाएं। साथ ही गरीबों को हरे फल बांटें। बुधवार का व्रत करें और छोटी कन्याओं की सेवा करें। 

5-बृहस्पति ग्रह की प्रसन्नता के लिए
बृहस्पति ग्रह को प्रसनन करने के लिए बुजुर्गों की सेवा कपरें और धर्म से जुड़ी पुस्तकें लोगों में बांटें। इसके अलावा गरीबों में चने की दाल व कच्ची हल्दी का दान करें। हल्दी का टीका भी लगाएं।  

6-शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए
शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए महालक्ष्मी के मंत्र का पाठ करें। जीवन साथी का सम्मान करें और गाय की सेवा करें।गौशाला में चारा दान करें और भीगी हुई चने की दाल गायों को खिलायें। कन्याओं को खीर खलाने से भी शुक्र प्रसन्न होते हैं। 

7-शनि को प्रसन्न करने के लिए
शनि को प्रसन्न करने के लिए शनि देव की पूजा करें और हर शनिवार को पीपल की जड़ में शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गरीबों को काली उड़द की दाल दान करें। शनिवार का व्रत करें और सरसों के तेल का दान करें।  

8-राहु ग्रह की प्रसन्नता के लिए
राहु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए भैरो भगवान की पूजा करें। साथ ही मां सरस्वती की पूजा करने से भी राहु ग्रह शांत होता है।  घर में बिजली के खराब सामान न रखें।

9- केतु को अनुकुल बनाने के लिए
केतु ग्रह की प्रसन्नता के लिए गणपति जी की पूजा करें और शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं। 

लाल किताब के ये उपाय ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम कर देगा और जातक के कष्ट दूर होंगे। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल