लाइव टीवी

Sawan 2022: श्रावण मास में जरूर घर लाएं डमरू सहित ये 5 चीजें, माना जाता है शुभ

Updated Jul 21, 2022 | 07:07 IST

Sawan Month 2022: भगवान शिव के प्रिय माह सावन में उनकी पूजा-अराधना की जाती है और व्रत रखा जाता है। लेकिन सावन माह में कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना शुभ माना गया है। सावन में इन चीजों को घर लाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं।

Loading ...
सावन 2022
मुख्य बातें
  • सावन में डमरू खरीदने से बढ़ेगी सुख-संपन्नता
  • सावन माह में त्रिशूल खरीदना होता है शुभ
  • गंगाजल से अभिषेक करने और भस्म चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं महादेव

Bholenath Puja Month Sawan 2022: भगवान शिवजी का प्रिय माह सावन या श्रावण की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो चुकी है जोकि 12 अगस्त तक रहेगी। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। इस पूरे माह शिवजी को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि जैसी प्रिय चीजें अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। लेकिन सिर्फ सावन माह में शिवजी की पूजा-पाठ करने के साथ ही उनकी प्रिय चीजों की खरीदारी से भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानते हैं सावन माह में डमरू और रुद्राक्ष सहित किन चीजों को खरीदना होता है शुभ।

सावन माह में घर लाएं भगवान शिवजी से जुड़े ये 5 शुभ चीजें

डमरू

डमरू को संगीत व प्रसन्नता का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि डमरू से ही सात सुरों की उत्पत्ति हुई है। भगवान शिव के हाथ में हमेश ही डमरू होता है। सावन के महीने में इस आप डमरू खरीद लाएं और इससे शिवजी की पूजा के समय बजाएं। ऐसा करना शुभ फलदाई होता है।

त्रिशूल

सावन माह में त्रिशूल की खरीदारी को भी बेहद शुभ माना गया है। त्रिशूल भगवान शिवजी का अस्त्र है, इसलिए सावन के महीने में आप चांदी या तांबे की त्रिशूल खरीद ‌सकते हैं। त्रिशूल खरीदने के बाद उसकी पूजा करें। इससे घर पर सुख-समृद्धि बढ़ती है।

Also Read: Real and Fake Rudraksha Identify: कैसे करें असली और नकली रुद्राक्ष की पहचान, जानिए

रुद्राक्ष

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बेहद ही पवित्र माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिवजी के आंसुओं से हुई है। इसलिए रुद्राक्ष भगवान शिव को अतिप्रिय है। सावन महीने में रुद्राक्ष खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है।

भस्म

भगवान शिव को अघोरी माना गया है। अन्य दोवी-देवताओं को पूजा में  पकवान, आभूषण और वस्त्र आदि चढ़ाए जाते हैं। वहीं भगवान शिव को भस्म प्रिय है। भस्म को भगवान शिव का श्रृंगार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भस्म घर पर लाने से और उसे शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष फल प्राप्ति होती है।

Also Read: Sawan 2022: सावन में क्यों होती है कांवड़ यात्रा, जानें महत्व और इससे जुड़ी कथा

गंगाजल

भगवान शिवजी की जटाओं में मां गंगा समाई है। गंगाजल भगवान शिव को प्रिय होता है और इससे उनका अभिषेक किया जाता है। सावन के मौके पर कांवड़िये पवित्र गंगाजल कांवड़ में भरकर पैदल यात्रा करते हैं और इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। इसलिए सावन के इस पवित्र महीने में घर में गंगाजल लाना और उसे शिवलिंग पर चढ़ना बेहद ही शुभ फलदाई है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल