लाइव टीवी

Maa laxmi Subh Sanket: घर पर होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन, आने से पहले मिलते हैं ये शुभ संकेत

Updated May 30, 2022 | 21:57 IST

Maa laxmi coming indication: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर पर मां लक्ष्मी वास करे। मां लक्ष्मी उसी घर पर वास करती हैं जहां श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा की जाती है। घर पर आने से पहले मां लक्ष्मी अपने भक्तों को कुछ संकेत भी देती हैं।

Loading ...
मां लक्ष्मी शुभ संकेत
मुख्य बातें
  • धन और वैभव की देवी हैं मां लक्ष्मी
  • मां लक्ष्मी की कृपा से होती है धन की प्राप्ति
  • ये शुभ संकेत मिले तो समझिए आने वाली है मां लक्ष्मी

Maa laxmi Gives Subh Sanket Befor coming: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी कहा गया है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी धन-संपदा की कमी ना हो। इसके लिए वह खूब मेहनत करता है और धन जुटाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए हर घर पर प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा अराधना की जाती है। लेकिन मां लक्ष्मी उसी घर पर वास करती हैं, जहां श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा होती है और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर कब आने वाली हैं। दरअसल मां लक्ष्मी के आगमन से पहले ही कुछ संकेत मिलने लगते हैं। क्योंकि मां लक्ष्मी अपने आगमन से पहले व्यक्ति को कुछ शुभ संकेत देती है। अगर आपको भी यह शुभ संकेत मिले तो समझ जाइए कि आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है या फिर आकस्मिक धन की प्राप्ति होने वाली है।

मां लक्ष्मी के आगमन से पहले मिलते हैं ये संकेत

  • दीपावली का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे के पास छिपकली का दिखाई देना शुभ होता है। लेकिन केवल एक छिपकली ही होनी चाहिए।
  • उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन कहा जाता है। सपने में यदि उड़ता हुआ उल्लू दिखे तो ऐसा माना जाता है कि आपको जल्द मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है।
  • अगर सुबह उठते ही गन्ना दिख जाए तो यह बहुत शुभ होता है। इस संकेत का अर्थ होता है कि जल्दी ही आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा से धन, सुख और समृद्धि का आगमन होने वाला है।
  • दाहिनी हथेली पर लगातार खुजली हो रही है तो इसे भी धन प्राप्ति का शुभ संकेत माना जाता है।
  • अगर घर पर एक साथ तीन छिपकलियां दिखें तो यह मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है।
  • इसके अलावा घर पर काली चीटियों का झुंड या चिड़िया का घोंसला बनाना भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है।

Also Read: सावित्री की चतुराई के आगे यमराज ने भी मानी हार, लौटा दिए सत्यवान के प्राण

कौन हैं मां लक्ष्मी
सभी देवी-देवताओं में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व इसलिए भी होता है, क्योंकि मां लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी कहा जाता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में धन की इच्छा और लालसा जरूर रखता है। कहा जाता है कि जिस घर पर प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है वहां उनकी कृपा बनी रहती है।

मां लक्ष्मी उसी व्यक्ति पर आशीर्वाद बनाए रखती है जो धन का सदुपयोग करना जानता हो। विष्णु पुराण के अनुसार, मां लक्ष्मी भृगु और ख्याती की पुत्री हैं जोकि स्वर्ग में वास करती हैं। मां लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को अपने पति के रूप में वरण किया।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल