लाइव टीवी

Vaishno Devi Mantra: इन विशेष मंत्रों से प्रसन्न होती हैं मां वैष्णो देवी, करें जाप आएगा माता का बुलावा

Updated Sep 08, 2022 | 07:21 IST

Vaishno Devi Mantra Importance: मां वैष्णो जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू जिले के कटरा नगर समीप ऊंचे पहाड़ पर विराजी हैं। भक्त दूर दूर से माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। कहते हैं मां हर किसी की मूराद पूरी करती हैं। मां वैष्णो के मंत्रों का भी विशेष महत्व है।

Loading ...
मां वैष्णो देवी के मंत्र
मुख्य बातें
  • माता वैष्णो के भक्त दूर-दूर से मां के दर्शन करने दूर दूर से आते हैं।
  • कहते हैं माता वैष्णो देवी के बुलावे के बिना व्यक्ति उनके दर्शन तक नहीं कर पाता है।
  • माता वैष्णो के दरबार में जो भी सच्चे मन से आता है उन सभी की मूरादें मां पूरी करती हैं।

Vaishno Devi Mantra Rule: कहते हैं माता वैष्णो देवी की जिस पर भी कृपा बन जाए उस व्यक्ति के भाग्य खुल जाते हैं। माता वैष्णो देवी को हिंदू धर्म में प्रमुख देवी में से एक माना गया है। माता वैष्णो के भक्त दूर-दूर से मां के दर्शन करने कई कोसों दूर पैदल चलकर जम्मू जिले के कटरा नगर की ऊंची पहाड़ियों पर जाते हैं। कहते हैं माता वैष्णो देवी के बुलावे के बिना व्यक्ति उनके दर्शन तक नहीं कर पाता है। माता वैष्णो के दरबार में जो भी सच्चे मन से आता है उन सभी की मूरादें मां पूरी करती हैं। सुंदर वादियों में त्रिकूट पर्वत पर गुफा के अंदर विराजित माता वैष्णो देवी को प्रसन्न करने के कई मंत्र हैं, जिनका जाप करने से माता वैष्णो देवी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

Also Read- Shani Vastu Tips: शनिवार के दिन घर में भूलकर भी नहीं लानी चाहिए ये 5 चीजें, बढ़ जाएंगी मुश्किलें

वैष्णो देवी के मंत्र
ॐ सर्वतीर्थ समूदभूतं पाद्यं गन्धादि-भिर्युतम् |
अनिष्ट-हर्ता गृहाणेदं भगवती भक्त-वत्सला ||
ॐ श्री वैष्णवी नमः |
पाद्योः पाद्यं समर्पयामि

 देवी पाद्य समर्पण मंत्र
ॐ सर्वतीर्थ समूदभूतं पाद्यं गन्धादि-भिर्युतम् अनिष्ट-हर्ता गृहाणेदं भगवती भक्त-वत्सला |ॐ श्री वैष्णवी नमः पाद्योः पाद्यं समर्पयामि

देवी दक्षिणा अर्पण मंत्र
हिरण्यगर्भ-गर्भस्थं हेम बीजं विभावसोः अनन्तं पुण्यफ़ल दमतः शान्ति प्रयच्छ मे |

देवी चंदन अर्पण मंत्र
ॐ श्रीखण्ड-चन्दनं दिव्यं गन्धाढ्यं सुमनोहरम् विलेपन मातेश्वरी चन्दनं प्रति-गृहयन्ताम् |

Also Read- Mantra Jaap: सुकून भरी नींद के लिए सोने से पहले करें इन मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी नींद की समस्या

दधि स्नान मंत्र
पयस्तु वैष्णो समुद-भूतं मधुराम्लं शशि-प्रभम् दध्या-नीतं मया स्नानार्थ प्रति-गृहयन्ताम् |

वस्त्र समर्पण मंत्र
शीत-शीतोष्ण-संत्राणं लज्जाया रक्षणं परम् देहा-लंकारण वस्त्रमतः शान्ति प्रयच्छ मे | -

पुष्पमाला समर्पण मंत्र
माल्या दीनि सुगन्धीनि माल्यादीनि वै देवी मया-हृताणि-पुष्पाणि गृहायन्ता पूजनाय भो |

बिल्वपत्र एवं पुष्प समर्पण मंत्र
बन्दारूज-नाम्बदार मन्दार प्रिये धीमहि मन्दार जानि पुष्पाणि रक्त-पुष्पाणि-पेहि भो |

अर्घ्य समर्पण मंत्र
ॐ वैष्णो देवी नमस्ते-स्तु गृहाण करूणाकरी अर्घ्य च फ़लं संयुक्तं गंधमाल्या-क्षतैयुतम् |

आसन समर्पण मंत्र
ॐ विचित्र रत्न्-खचितं दिव्या-स्तरण-संयुक्तम् स्वर्ण-सिंहासन चारू गृहिष्व वैष्णो माँ पूजितः | -

आवाहन मंत्र 
ॐ सहस्त्र शीर्षाः पुरूषः सहस्त्राक्षः सहस्त्र-पातस-भूमिग्वं सव्वेत-स्तपुत्वा यतिष्ठ दर्शागुलाम् आगच्छ वैष्णो देवी स्थाने-चात्र स्थिरो भव ||

मंत्रों से होती है हर मनोकामना पूरी

माता वैष्णो देवी के मंत्र शक्तिशाली मंत्रों में से एक है। कहते हैं इस मंत्र का जाप करने से हर किसी की मनोकामना पूरी होती है। माता वैष्णो देवी के मंत्रों का जाप करने से जाने अनजाने में की गई गलतियां भी क्षमा हो जाती है। इन मंत्रों का जाप तीनों टाइम नियमित रूप से करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल