लाइव टीवी

Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर दान का है विशेष महत्व, जानें सोना-चांदी और नमक का क्‍यों करें दान

Updated Feb 11, 2021 | 07:14 IST

माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है जिसे माघी अमावस्या भी कहते हैं। मौनी अमावस्या के दिन दान, जप, तप और स्नान का विशेष महत्व है।

Loading ...
मौनी अमावस्या के दिन किसका दान करें
मुख्य बातें
  • 11 फरवरी को मनाई जाएगी माघी अमावस्या
  • दान करने से मिलता है विशेष फल
  • मोक्ष की प्राप्ति के लिए मौनी अमावस्या के दिन किया जाता है दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि है। इस वर्ष 11 फरवरी को मौनी अमावस्या मनाया जाएगा। ‌ज्योतिष गणना के अनुसार इस वर्ष श्रवण नक्षत्र में चंद्र ग्रह समेत छह ग्रह मकर राशि में रह कर महायोग बना रहे हैं। कहा जाता है कि महायोग में पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए और पितरों की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करना बहुत फलदायक माना जाता है। 

मान्यताओं के अनुसार महायोग में तिल का दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस शुभ मुहुर्त में भगवान विष्णु की पूजा करने से उनका विशेष फल प्राप्त होता है। 

यहां जानिए मौनी अमावस्या के दिन क्या दान करना चाहिए और क्‍या है इसका महत्‍व 

  1. गौ दान : मौनी अमवस्या के दिन गौ दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
  2. भूमि दान : अगर आप अपने आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो मौनी अमावस्या के दिन भूमि दान कीजिए। 
  3. काले तिल का दान : अगर आपके कुंडली में ग्रह दोष है या कोई ग्रह बाधा बन रहा है तो मौनी अमावस्या के दिन काले तिल का दान कीजिए। 
  4. सोने का दान : रोगियों को मौनी अमावस्या के दिन सोने का दान करना चाहिए, ऐसा करने से रोग से छुटकारा मिलता है। अगर आप कर्ज में डूबे हैं तो सोने का दान करने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।
  5. पात्र और घी का दान : पारिवारिक जीवन के सुख और शांति के लिए पात्र और घी का दान कीजिए। 
  6. नमक का दान : अगर किसी शुभ काम को करने में देरी हो रही है या किसी भी प्रकार की अड़चनें आ रही हैं तो नमक का दान करने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  7. चांदी का दान : संतान के सलामती के लिए मौनी अमावस्या के दिन चांदी का दान कीजिए। ऐसा करने से संतान का जीवन खुशहाल रहता है।

हिंदू धर्म शास्त्रों में यह कहा गया है कि मौनी अमावस्या में दान करना बहुत शुभ होता है, इससे पितरों को शांति मिलती है। अलग-अलग चीजों का दान करने से विभिन्न फल मिलते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल