लाइव टीवी

Meaning of dreams : सपने में क्या आप खुद को भागने और गिरते हुए देखते हैं? जानें इसका मतलब

Updated Nov 26, 2020 | 08:52 IST

कौन से सपने देंगे कैसा फल : कई बार सपने में हम गिर पड़ते है या भागते रहते हैं, लेकिन कभी सोचा है कि ये सपने क्यों आते हैं? असल में ये सपने कुछ संकेत देने वाले होते हैं।

Loading ...
sapnon ka arth
मुख्य बातें
  • नींद में आने वाले सपने बहुत कुछ भविष्य के बारे में बताते हैं
  • सपने में पानी में गिरना किसी मुसीबत में फंसने का संकेत देते हैं
  • सपने में खुद को उड़ते हुए देखना परेशानियों से मुक्त होने का संकेत देता है

कई बार सपने इंसान इंसान को उसके भविष्य का संकेत देने के लिए आते हैं। सपने मनुष्य को उसके उलझनों और परेशानियों से निकालने या पड़ने का भी संकेत देते हैं। इन सपनों का यदि मतलब समय रहते समझ लिया जाए तो मुसीबत दूर करने में आसानी होती है। कई बार ऐसा होता है जब हम सो कर उठते हैं तो आने सपने को लेकर सोच में पड़ जाते हैं, लेकिन यदि आप उस सपने के मतलब को समझ सकेंगे तो आपको हो सकता है कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाए। कई बार सपने में हम खुदको किसी ऊंचाई से गिरता हुआ या भागता हुआ पाते हैं। इसके पीछे कुछ मतलब छुपा होता है। तो आइए आपको इन सपनों का मतलब बताएं।

जानें, इन सपनों का क्या होता है मतलब

सपने में उंचाई से गिरना

अगर आप खुद को सपने में खुद को ऊंचाई से गिरता हुआ पाएं या गिरने के बाद आपका मन दुखी महसूस हो तो इसका तलब है कि आप पर कोई परेशानी आने वाली है। वहीं अगर आप ऊंचाई से गिर कर खुश होते सपने में नजर आएं तो इसका मतलब है कि आप किसी विपदा से बाहर आने वाले हैं।

सपने में भागते हुए देखना

सपने में आप अगर किसी से बच कर भाग रहे या किसी अन्य कारण से भागते नजर आएं तो इसका मतलब है आप अपनी परेशानियों से भाग रहे हैं। किसी से बचकर भागने का मतलब है कि आपके पीछे कोई षडयंत्र कर रहा है। ऐसे में आपको सचेत रहने की जरूरत है। भागना आपके आत्मविश्वास की कमी को भी दर्शाता है।

सपने में हवा में उड़ना

इस सपने खुद को आप हवा में उड़ता पाएं तो समझ लें कि आपको कोई खुशियां मिलने वाली हैं। आप अपनी चल रहे परेशानी से मुक्त होंगे।

सपने में छत गिरते देखना

यदि आपको सपने में छत गिरते हुए दिखाई दे तो इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस सपने का मतलब है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में नदी में गिरते देखना

यदि आप खुद को किसी नदी में गिरता हुआ पाएं तो समझ लें कि ये एक अच्छा संकेत नहीं है। यह सपना आपके किसी मुसिबत में पड़ने का संकेत देता है। ऐसे में आपको हर कार्य बहुत ही सजगता के साथ करना चाहिए।

सपने में रोते देखना

सपने में खुद को रोते हुए या चिल्लाते हुए देखना यह बताता है कि आप अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसका एक दूसरा मतलब यह है कि आपको बेचैनी, दुख, पीड़ा, अवसाद जैसी भावनाएं घेरे हुए हैं।

सपनों के मतलब को समझने के बाद आपको परेशानी से निकलने और मुकाबला करने की तैयारी करनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल