लाइव टीवी

मिथुन संक्रांति 2020: मिथुन राश‍ि में 14 जून को होगा सूर्य का आगमन, आपके कैसे प्रभावित करेगा ये बदलाव

Updated Jun 13, 2020 | 11:57 IST

Sun Transit in Gemini on 14th June 2020: 14 जून को म‍िथुन संक्रांत‍ि है। यानी इस द‍िन सूर्य अपनी राश‍ि बदल कर म‍िथुन में प्रवेश करेंगे। जानें क्‍या होगा इसका प्रभाव।

Loading ...
sun transit in gemini : जानें सूर्य का म‍िथुन राश‍ि में प्रवेश कैसे करेगा आपको प्रभाव‍ित
मुख्य बातें
  • 30 द‍िन के बाद अपनी राश‍ि बदलते हैं सूर्य देव
  • 14 जून को उनका प्रवेश म‍िथुन राश‍ि में होगा
  • अगले 30 द‍िन में दो ग्रहण भी लगेंगे। जून में ही सूर्य ग्रहण और जुलाई में चंद्र ग्रहण

ग्रहों के साथ सूर्य देव भी अपनी चाल चलते हैं और हर माह में अलग राश‍ि में प्रवेश करते हैं। हर राश‍ि में वह 30 द‍िन तक यानी एक महीने तक रहते हैं। उनका गोचर ज‍िस राश‍ि में होता है, उसे उस राशि की संक्रांति कहा जाता है। जैसे 14 जून 2020 से सूर्य देव म‍िथुन राश‍ि में प्रवेश करेंगे। 

इसल‍िए 14 जून को मिथुन संक्रांत‍ि मनाई जाएगी। इस राश‍ि में सूर्य देव अगले 30 द‍िन तक रहेंगे। इसी दौरान दो ग्रहण : 21 जून को सूर्य ग्रहण और 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण भी लगेगा। बता दें क‍ि मिथुन का स्वामी ग्रह बुध होता है। सूर्य का यह गोचर कन्या व मिथुन के जातक को लाभ प्रदान करेगा।   

म‍िथुन संक्रांति शुभ मुहूर्त 2020 / Mithun Sankranti 2020 Date and Muhurat

साल 2020 में मिथुन संक्रांति 14 जून 2020 को है। यह रविवार के दिन आ रही है। मिथुन संक्रांति पुण्यकाल शुभ मुहूर्त 14 जून को दोपहर 12:22  से शाम 7:20 तक होगा। संक्रांति काल का समय दिन में 12.22 का है। संक्रांति के दिन महापुण्य काल का शुभ समय शाम 5.01 बजे से 7.20.16 बजे तक होगा।

Mithun Sankranti ka Apki Rashi par Prabhav 

मेष- सूर्य का यह गोचर आर्थिक रूप से सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। व्यवसाय में सकारात्मक पहल का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। जॉब में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं दान करें। भगवान सूर्य जी की पूजा करते रहें।
वृष-  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों को और बेहतर बनाने के लिए आप लगातार प्रयासरत है। जॉब के लिए भी सूर्य का मिथुन गोचर लाभप्रद है। छात्रों के ज्ञान को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। विचारों में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है।


मिथुन- सूर्य इसी राशि में आएंगे। राहु व बुध पहले से ही यहां है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का प्रतिदिन प्रातःकाल पाठ करें।
कर्क- सूर्य का यह गोचर आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति कराएगा। धन का निवेश करें। मीन या सिंह राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।  धन की प्राप्ति होगी। सूर्य व भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।
सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। जॉब के लिए यह 15 जुलाई तक का समय बहुत ही शानदार है। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। नारंगी रंग शुभ है। हेल्थ से सम्बंधित व आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।प्रतिदिन प्रातःकाल श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
कन्या-  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय व  गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नया कार्य आरंभ होगा। किसी कर्क या मीन राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। लाल रंग शुभ है। जॉब परिवर्तन का प्रयास करें। अन्न दान व गाय को भोजन देते रहें।
तुला- व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप सफल रहेंगे। आप अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करें तो बेहतर होगा। सफेद रंग शुभ है। गरीबों में अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। जॉब में परिवर्तन का भी संकेत है।
वृश्चिक- आर्थिक उन्नति होगी। आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। व्यवसाय में लाभ है। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। जमीन या मकान खरीद सकते हैं।
धनु- आर्थिक लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। हर रविवार को दान पुण्य करें।
मकर-  छात्रों को जॉब प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। आपके लिए जॉब परिवर्तन का यह बेहतर समय है।
कुम्भ- राजनीति में सफल रहेंगे।व्यवसाय में आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। आर्थिक स्थिति सफलता की तरफ मुड़ेंगी। सफेद रंग शुभ है। गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। गायत्री मंत्र का जप करें।
मीन- आर्थिक उन्नति होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। सूर्य आपको धन तथा ऐश्वर्य प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य सुख भी बेहतर रहना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल