लाइव टीवी

Monday Pooja Tips: सोमवार के दिन करें ये 5 उपाय, घर में नहीं होगी धन- धान्य की कमी

Updated Feb 08, 2021 | 07:29 IST

सोमवार शिवजी का दिन माना जाता है। इस दिन अगर 5 उपाय किए जाएं तो भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्त के घर में धन- धान्य की कमी नहीं होती।

Loading ...
Lord Shiva
मुख्य बातें
  • सोमवार का दिन भगवान शिव शंकर को समर्पित है।
  • शिवजी को प्रसन्न करने से घर में धन की वर्षा होती है।
  • भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन लोग शिवलिंग पर दूध या गंगाजल चढ़ाते हैं। भोलेनाथ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में आने वाली सभी परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। सोमवार के दिन शिव जी की सच्चे मन से सेवा करने से घर में धन की बारिश होती हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में धन- धान्य की बरकत रहे, तो सोमवार के दिन यह 5 उपाय जरूर करें। तो आइए जाने यह कौन से 5 उपाय हैं, जिन्हें करने से घर में धन की बारिश हो सकती है।

सोमवार के दिन करें ये 5 उपाय

1. सोमवार का दिन भोलेनाथ और चंद्रमा का दिन माना जाता है। इस दिन आप सुबह उठकर भगवान शिव शंकर का दर्शन कर उनका चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें। इसे करने से भोलेनाथ बहुत ही प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता से आपके घर में हमेशा धन की भी बारिश होती रहेगी।

2. सोमवार के दिन यदि आप सुबह-सुबह गौरी शंकर रुद्राक्ष को शिवजी के मंदिर में जाकर चढ़ाएं तो इससे आपके दांपत्य जीवन या विवाह में आने वाली बाधा दूर होने के साथ-साथ घर में धन की भी बारिश होगी।

3. सोमवार के दिन सुबह-सुबह बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर मन में अपनी मनोरथ को बोलकर शिवलिंग पर बेलपत्र को अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होने के साथ-साथ आपके घर में माता लक्ष्मी का वास बना रहेगा।

4. सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। दूध को तांबे के बर्तन में लेकर अपने काम करने के जगह पर श्रद्धा के साथ छिटकर मन में ओम नमः शिवाय: का जाप करते रहे। ऐसा करने से ना केवल आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी, बल्कि घर में धन की बारिश होनी शुरू हो जाएगी।

5. सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला से 'ऊं नमो धनदाय स्वाहा' मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से धन की वृद्धि होती है।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल