लाइव टीवी

Monthly Numerology Horoscope August 2022: अगस्त में कौन से नंबर देंगे साथ, देखें साल के 8वें महीने का अंक राशिफल

Updated Aug 01, 2022 | 20:41 IST

Monthly Numerology Horoscope August 2022 (मासिक अंक राशिफल अगस्त 2022): अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से अगस्त साल का आठवां महीना होता है। ये अंक मिस्ट्री का प्रतिनिधित्व करता है। यहां देखें अगस्त महीने का संपूर्ण अंक राशिफल हिंदी में।

Loading ...
Monthly Horoscope August 2022 (मासिक राशिफल अगस्त 2022)

Monthly Numerology Horoscope August 2022 (मासिक अंक राशिफल अगस्त 2022): अंक शास्त्र में नंबर 8 को मिस्ट्री और सफलता का नंबर माना गया है। इस नंबर को कार्मिक अंक भी कहते हैं क्योंकि ये कर्म को दर्शाता है। अगर राशियों की बात करें तो अंक 8 को मकर और वृश्चिक के साथ जोड़ा गया है। अंग्रेजी कैलेंडर में अगस्त साल का आठवां महीना होता है। यहां देखें इस महीने का अंक राशिफल और कौन सा अंक आपको सपोर्ट करेगा।

Monthly Horoscope August 2022 (मासिक राशिफल अगस्त 2022)

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में जन्म अंक 03 व 06 की हेल्प से प्रगति होगी। 06 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। चन्द्रमा व शुक्र कफ रोग से परेशानी दे सकता है। चावल का दान करें।
शुभ अंक: 03 व 09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 06 व 08 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य -इस माह आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 03 व 05

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

इस अंक का स्वामी गुरु व मित्र सूर्य जॉब में नवीन पद का अवसर दे सकते हैं। मित्रों के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है। 
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 02 व 09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 07 व 08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में जन्मांक 02 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 08 के उच्चधिकारी के सपोर्ट से प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 06 व 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

इस माह व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में मंगल व शुक्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य - शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 04 व 05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारी आपके सपोर्ट में हैं। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 03व 06

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

शनि व शुक्र मित्र हैं। यह माह जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। चन्द्रमा व शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 02 व 04

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में शुक्र, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। हर मंगल से जुड़े द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें। 
​शुभ अंक: 02 व 03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल