लाइव टीवी

Nag Panchami 2021: सपने में दिखते हैं सांप तो नाग पंचमी के दिन कर लें ये उपाय, मिलेगा छुटकारा

Updated Aug 13, 2021 | 09:47 IST

Nag Panchami 2021 : सावन महीने की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस बार ये त्योहार 13 अगस्त को है। नाग पंचमी के ​दिन नाग देवता की पूजा करने एवं भोलेनाथ का अभिषेक करने से लाभ होता है।

Loading ...
सपने में सांप दिखने के उपाय
मुख्य बातें
  • नाग पंचमी का पर्व इस साल हस्‍त नक्षत्र व साध्‍य योग में मनाया जाएगा।
  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए दूध अर्पण करने समेत अन्य उपाय करें।
  • नाग पंचमी के दिन पूजन करने से कालसर्प दोष से भी छुटकारा मिलता है।

Nag Panchami 2021 : हर साल सावन महीने की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 13 अगस्त यानी शुक्रवार को पड़ रहा है। इस बार नागपंचमी का पर्व हस्‍त नक्षत्र व साध्‍य योग में मनाया जाएगा। इस दिन भोलेनाथ के साथ नाग देवता की भी पूजा होती है। यह दिन इतना शुभ है कि इस दिन नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने से कष्टों से भी छुटकारा मिलता है। जिन लोगों को अक्सर सपने में सांप दिखाई देते है या उन्हें सांप काटने का भय सताता है तो उनके नाग पंचमी पर खास उपाय करने चाहिए। इससे उनकी सारी तकलीफें दूर हो सकती हैं।

सपने में सांप दिखने से बचने के उपाय

  1. अगर किसी व्यक्ति को बार-बार सपने में सांप दिखें तो इससे बचने के लिए चांदी के 2 नाग बनवाएं, साथ ही एक स्‍वास्तिक बनवाएं. चांदी के नागों को एक थाल में और स्वास्तिक को दूसरे थाल में रखें. नागों पर कच्‍चा दूध चढ़ाएं. वहीं स्वास्त‍िक पर बेलपत्र चढ़ाएं. इस दौरान 'ऊं नागेंद्रहाराय नम:' मंंत्र का लगातार जाप करते रहें। पूजन के बाद चांदी के सांपों को किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें. जबकि स्वास्त‍िक को गले में पहन लें. यह उपाय नाग पंचमी के दिन करने से सपने में सांपों के दिखने से छुटकारा मिलेगा।
  2. सांपों को सपने में देख अगर डर लगता है तो नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा करें। उनका अभिषेक करें। साथ बेलपत्र और जल चढ़ाएं। अब नाग देवता को हल्दी, रोली, चावल और फूल अर्पित करेंगे. इसके बाद चने, खील बताशे और जरा सा कच्चा दूध प्रतिकात्मक रूप से अर्पित करें। घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सर्प की आकृति बनाएं और इसकी पूजा करें. ऐसा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी चिंता दूर करेंगे।
  3. सांपों के भय से मुक्त होने के लिए नाग पंचमी के दिन किसी सपेरे से नाग और नागिन का एक जोड़ा खरीदें और उसे जंगल में मुक्त करवा दें। ऐसा करने से अगर आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो उसका प्रभाव कम होगा। साथ ही सपने में सांपों का दिखना बंद होगा।

क्यों दिखते हैं सांप

स्‍वप्‍न शास्‍त्र (Swapna Shastra) के मुताबिक कई लोगों को सपने में बार-बार सांप दिखाई देते हैं. आमतौर पर यह लोगों को भयभीत कर देता है, लेकिन इसके शुभ एवं अशुभ दोनों तरह के संकेत होते हैं. अगर किसी की कुंडली में काल सर्प दोष है तब भी उसे सांप दिखाई देते हैं. ऐसे में जातकों को इसके उपाय करने चाहिए। वहीं जिन लोगों को सपने मं सफेद सांप दिखाई दें तो यह शुभ माना जाता है। ये धन प्राप्ति का संकेत देता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल