लाइव टीवी

Navratri 2021 Day 8, Maa Mahagauri Aarti: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, देखें इन मंत्र और आरती के ह‍िंदी ल‍िर‍िक्‍स

Updated Oct 13, 2021 | 08:00 IST

Navratri 2021 Day 8, Maa Mahagauri Aarti Lyrics In Hindi : नवरात्र की अष्‍टमी पर मां महागौरी की पूजा का व‍िधान है। यहां देखें मां के इस स्‍परूप की पूजा के ल‍िए मंत्र और आरती ह‍िंदी में।

Loading ...
navratri 2021 day 8 : Maa Mahagauri mantra aarti lyrics in hindi
मुख्य बातें
  • नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है
  • महागौरी को भगवान श्री गणेश की माता के रूप में जाना जाता है
  • नवरात्रि के अष्टमी तिथि को कन्या पूजन करने का विधि विधान है

Navratri 2021 Day 8, Maa Mahagauri Aarti Lyrics In Hindi: नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि के अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन यदि भक्त एकाग्रचित्त होकर मां दुर्गा की उपासना कर कन्या भोजन  श्रद्धा पूर्वक कराएं, तो माता अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं को पूर्ण कर देती हैं। माता का यह स्वरूप बेहद मनमोहक है। धर्म के अनुसार महागौरी को भगवान श्री गणेश की माता के रूप में जाना जाता है। महागौरी की पूजा अर्चना सभी विपत्तियों का नाश करती हैं। यहां आप महागौरी की पूजा मंत्र और आरती देखकर पढ़ सकते हैं।

Maa Mahagauri Puja Mantra, मां महागौरी पूजा मंत्र

श्वेते वृषे समरूढ़ा श्वेताम्बराधरा शुचि:
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।

ओम देवी महागौर्यै नम:।।

नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की व्रत कथा

ध्यान मंत्र

वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा महागौरी यशस्वीनाम्।।
पूर्णन्दु निभां गौरी सोमचक्रस्थिता अष्टमं महागौरी त्रिनेत्राम्।
वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्।
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर किंकिणी रत्नकुण्डल मण्डिताम्।।
प्रफुल्ल वंदना पल्ल्वाधरां कतं कपोलां त्रैलोक्य मोहनम्।
कमनीया लावण्या मृणांल चंदनगंधलिप्ताम्।

कवच मंत्र

ओंकार: पातुशीर्षोमां, हीं बीजंमां ह्रदयो।
क्लींबीजंसदापातुन भोगृहोचपादयो।।
ललाट कर्णो हूं बीजंपात महागौरीमां नेत्र घ्राणों।
कपोल चिबुकोफट् पातुस्वाहा मां सर्ववदनो।

Maa Mahagauri Aarti lyrics in hindi, मां महागौरी आरती ल‍िख‍ित में 

जय महागौरी जगत की माया।
जय उमा भवानी जगत की महामाया।
हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरा वहां निवासा।
चंद्रकली और ममता अम्बे।
जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे।
भीमा देवी विमला माता।
कोशकी देवी जग विख्याता।
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।

सती संत हवन कुंड में था जलाया।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया।
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।
तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
शरण आने वाले संकट मिटाया।
शनिवार की तेरी पूजा जो करता।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।
भक्त बोलो तो सच तुम क्या रहे हो।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।

जानें महागौरी की पूजा विधि, सामग्री, मंत्र, आरती

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल